Connect with us

झाबुआ

उमरिया बजंत्री सरपंच कम दर वाली फर्म को छोड़कर, अधिक दर वाली फर्म से कर रहा खरीदी…. ………… शासन को लग रहा लाखों का चूना..

Published

on

झाबुआ- जिले में ग्राम पंचायतों में सरपंच – सचिव की मनमानी और अनियमितता की खबरें रोजाना प्राप्त हो रही है कई ग्राम पंचायतों में कार्य कागजों पर काय पूर्ण हो गया और राशि आहरित हो गई ,लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है तो कई ग्राम पंचायत द्वारा फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित कर ली |वही ग्राम पंचायत उमरिया बजंत्री के सरपंच सचिव की मनमानी का यह आलम है की कम दर पर सामग्री उपलब्ध करा रही फर्म को छोड़कर , अन्य फर्म विशेष से बाजार भाव से अधिक दामों में खरीदी कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है |जनपद पंचायत के आला अधिकारी जान कर भी अंजान बैठे हैं…….कयाे….?

जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया बजंत्री के सरपंच की मनमानी पूर्ण कार्य शैली के कारण और फर्म विशेष से बाजार भाव से अधिक दामों में खरीदी कर, शासन को लाखों का नुकसान पहुचाया जा रहा है यदि हम ऊपर दिए गए दो बिलों पर गौर करें तो फर्म दिलीप ट्रेडर्स द्वारा मिक्सर मशीन का किराया ₹1000 प्रतिदिन के हिसाब से लिया गया |वही मे. नम्रता ट्रेडर्स द्वारा मिक्सर मशीन का किराया ₹2000 प्रतिदिन के हिसाब से बील दिया गया |याने के ₹1000 प्रतिदिन अतिरिक्त राशि ग्राम पंचायत को भुगतना पड़ रही है |वहीं यदि हम बात करें वाइब्रेटर मशीन की ताे दिलीप ट्रेडर्स द्वारा ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से वाइब्रेटर मशीन का किराया बिल में दर्शाया गया ,जबकि सरपंच सचिव की विशेष फर्म द्वारा वाइब्रेटर मशीन का किराया ₹2000 प्रतिदिन के हिसाब से लिया गया |इस तरह पंद्रह ₹1500 प्रतिदिन अतिरिक्त किराया फर्म नम्रता ट्रेडर्स द्वारा लिया गया | यदि ग्राम पंचायत उमरिया बजंत्री द्वारा पुलिया निर्माण महुडी फलिया के लिए वाइब्रेटर मशीन और मिक्सर मशीन दिलीप ट्रेडर्स से किराए पर ली जाती ,ताे दिलीप ट्रेडर्स द्वारा बिल में दर्शाई गई राशि- 1000 रू प्रतिदिन मिक्सर मशीन और ₹500 प्रतिदिन वाइब्रेटर | यदि 10 दिन वाइब्रेटर मशीन के याने 5000 और मिक्सर मशीन के 11 दिन के 11000 रू |इस प्रकार कुल ₹16000 में ही पंचायत का मिक्सर मशीन वाइब्रेटर का बिल बनता |लेकिन सरपंच- सचिव ने फर्म विशेष मे.नम्रता ट्रेडर्स से वाइब्रेटर मशीन और मिक्सर मशीन का बिल ₹42000 दर्शाया गया जो कि करीब ₹26000 अधिक है | इस प्रकार सरपंच सचिव शासन को चूना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं |

इसी प्रकार यदि हम फर्म दिलीप ट्रेडर्स और मे.नम्रता ट्रेडर्स द्वारा सामग्री खरीदी की जो दरें बिलों में प्रस्तुत कि, उन दाेनाे में जमीन आसमान का फर्क है | इस पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा रेत, गिट्टी और अन्य सामग्री भी फर्म विशेष से सबसे अधिक दामों में खरीदी की|पूर्व भी हमने बताया था की सरपंच द्वारा पाइप खरीदी की दराे में भी भारी अंतर था | इस पंचायत द्वारा रेत ,गिट्टी और अन्य सामग्री खरीदी पर गाैर किया जाए, और जिले की अन्य पंचायतों के सामग्री खरीदी बिल पर गौर किया जाए ताे, ग्राम पंचायत उमरिया वजंत्री के सरपंच सचिव द्वारा सबसे अधिक दामों में सामग्री खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है | क्या जनपद स्तर के आला अधिकारी इस तरह की सामग्री खरीदी के बीलों की ओर ध्यान देकर को कोई कार्रवाई करेंगे, या फिर यह सरपंच सचिवों मनमाने दामों में खरीदी कर शासन को लाखों का चूना लगाते रहेंगे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!