Connect with us

झाबुआ

धारा 144 का उलंघन न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिये। सांसद श्री डामोर

Published

on

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को यहां कलेक्टेªट सभा कक्ष कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रबल सिपाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक सर्वश्री वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, सहायक कलेक्टर श्री आकाशसिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एम.एल.मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री एल.एन.गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एल. एस. डोडिया, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज अरोरा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने इस बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में मार्च से चर्चा करते आ रहें है। इससे बचने के लिये हम सभी को आवश्यक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। सभी लोगों को लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करना चाहिये।

ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचने के लिये अपने घरों में रहे। अपने हाथों को साबुन से धोते रहें तथा मास्क का उपयोग करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिग का पूरी तरह से पालन करें। श्री डामोर ने कहा कि त्योहारों का समय चल रहा है। ग्रामीणजन नियमों का उलंघन करते है तो पहले व्यवहारिक दृष्टिकोण रखते हुवे उन्हें समझाईश दी जाना चाहिये ताकि गलती की पुनरावृति न हो।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिपाहा ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुवे शासन द्वारा जारी गाईड लाईन की विस्तार से जानकारी दी। श्री सिपाहा ने कहा कि पारा में 1 पाजिटिव प्रकरण और आया है इसलिये वहां पर 7 दिन लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिले में इस कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिये राज्य की सीमा पर चैक पोस्ट स्थापित किया गया है। श्री सिपाहा ने कहा कि इस बैठक में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया है और प्राप्त सुझावों के अनुसार आवश्यक निर्णय लिये जावेगें। श्री सिपाहा ने जिले की आम जनता से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पूरी तरह से पालन करें। मास्क का उपयोग करें। अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। निर्धारित सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या श्वांस लेने में कठिनाई होने पर शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। इस बीमारी से बचने के लिये सभी आवश्यक सावधानियां बरते। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन पर दो या तीन व्यक्ति पाये जाने पर सबसे पहले उन्हंे समझाईश दी जाती है। उसके बाद नहीं मानने पर चालानी कार्यवाही की जाती है। श्री गुप्ता ने कहा कि आम जनता को असुविधा से बचने के लिये नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिये। इस बैठक में समिति के सदस्यों ने आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किये।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!