Connect with us

झाबुआ

झाबुआ ज्ञानशाला जूम एेप पर आयोजित हुई……….

Published

on

बच्चों ने जूम ऐप पर ज्ञानशाला में सहभागिता की और ज्ञानार्थीयाे ने आठ दिवस के लिए प्रत्याख्यान भी किए…….

झाबुआ- बच्चों में संस्कारों के उपार्जन और धार्मिक विकास के उद्देश्य काे लेकर झाबुआ की प्रशिक्षीकाओ ने ज्ञानशाला काे जूम एप पर आयोजित किया | प्रशिक्षीकाओ ने बच्चों को छाेटे छाेटे त्याग के बारे में जानकारी दी , जिससे बच्चाे ने भी प्रेरित होकर छोटे-छोटे त्याग आठ दिवस के लिए किए |

जानकारी अनुसार 26 जुलाई रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे ज्ञानशाला प्रशिक्षीका श्रीमती दीपा गादीया, श्रीमती हंसा गादीया ,श्रीमती चेतना कोठारी ,श्रीमती शर्मिला कोठारी ने जूम एप पर ….जय जय ज्योति चरण …जय जय महाश्रमण …….के जयकारों के साथ ज्ञानशाला प्रारंभ की | नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ जूम एप पर ज्ञानशाला प्रारंभ हुई |इसके बाद प्रशिक्षिका श्रीमती हंसा गादिया ने बच्चों को गुरु वंदना करवाई ,बाद में त्रिपदी वंदना भी की गई |हंसा गादीया ने ज्ञानशाला गीत के 1 पद का संगान किया व बच्चों से उच्चारण करवाया |प्रशिक्षिका ने बच्चों को व्यसन मुक्त जीवन जीने, संयम मय जीवन ,सत्य निष्ठा ,साधु साध्वियाे के प्रति विनम्र रहने ,अपने बड़ों का आदर करने आदि प्रतिज्ञा भी करवाई |नमस्कार मुद्राएं भी करवाई गई | प्रशिक्षिका दीपा गादीया ने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा की सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से शनिवार की सामायिक करना है तथा साथ ही साथ प्रतिक्रमण सीखने का भी प्रयास करना है कुछ बच्चों ने इसके लिए अपनी सहमति भी दी | बच्चों को टीवी देखते समय या मोबाइल चलाते समय भोजन ना करने की समझाइश भी दी |रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए घर पर ही बैठकर राखी बनाना या ड्राइंग बनाकर व्हाट्सएप पर भेजकर , प्रतियोगिता मे भाग लेने की बात भी कही | प्रथम तीन प्रतियाेगीयाे को पुरस्कृत करने की जानकारी भी दी |इसके बाद प्रशिक्षिका ने बच्चों को कहानी के माध्यम से रात्रि भोजन त्याग और छोटे-छोटे त्याग करने के बारे में भी बताया |जिस से प्रेरित होकर कई बच्चों ने आठ दिवस के लिए , किसी ने मिठाई , तो किसी ने पाइनापल , तो किसी ने आइसक्रीम , तो किसी ने चॉकलेट खाने के प्रत्याख्यान किए | ज्ञानशाला का नन्ना ज्ञानार्थी जीनू चौधरी ने कंठस्थ करने के बाद सामायिक पाठ व आलोचना पाठ को सुनाया , सभी ने सराहना की | ज्ञानशाला के अंत में ज्ञानार्थी दिव्यांश गादिया ने लोगस्स पाठ का उच्चारण किया | प्रशिक्षीकाओ ने सभी बच्चों को हर रविवार को जूम ऐप पर ज्ञानशाला आयोजित करने की बात भी कही |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ6 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!