Connect with us

झाबुआ

एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर पर्यावरण संरक्षणजागरूकता अभियान

Published

on

“
अंतर्गत वृ़़क्षारोपण”
झाबुआ,28 जुलाई 2020।जिला न्यायालय परिसर झाबुआ स्थिति न्यायवाटिका में मंगलवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में “पंच-ज” अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिला जज श्री राजेश गुप्ता की उपस्थिति में वाटिका में विभिन्न प्रजातियों जैसे आम, कटहल, अमरूद, जामुन आदि के फलदार और छायादार वृक्ष न्यायाधीशगण द्वारा रोपे गये। “पंच-ज” अभियान के तहत जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर सभी के संतुलित पर्यावरणीय विकास की अवधारणा है जिसमें प्रकृति के संरक्षण का उपाय और वृक्षारोपण तथा भूमि कटाव को रोकना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकना, जंगलों को बचाना आदि महत्वपूर्ण कार्यों के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया गया है। इस अवसर पर जिला जज श्री गुप्ता ने उपस्थित सभी न्यायाधीशगणों को पर्यावरण का महत्व बताते हुये कहा गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर लाभ देता है एवं वृक्षों से आॅक्सीजन मिलती है फल और छाया देते है उनके पत्ते लकड़ियां आदि सभी सामग्री जन उपयोगी है। जिला न्यायालय मे पदस्थ सभी न्यायाधीशगण जिसमें विशेष न्यायाधीश श्री महेश शर्मा, अपर जिला न्यायाधीश, सचिव श्री राजेश देवलिया, अपर जिला न्यायाधीश श्री संजय चैहान, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री गौरव प्रज्ञानन, न्यायाधीश श्री राजकुमार चैहान, न्यायिक मजिस्टेªट श्री राजेन्द्र बर्मन, मजिस्टेªटगण श्री हर्ष ठाकुर, सुश्री प्रतिभा वास्कले, सुश्री अंजलि सिंह, श्री अंशुल जैन एवं श्री रवि तंवर द्वारा वृक्षारोपण किया। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वाधान में किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!