Connect with us

झाबुआ

कुख्यात डकैत दिवान पर पुलिस ने की NSA की कार्यवाही

Published

on

झाबुआ- जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है इसी कड़ी में ग्राम केलकुआ के कुख्यात डकैत दिवान पिता सलिया भुरिया उम्र 55 वर्ष निवासी केलकुआ का वर्ष 1987 से अपने साथीयो के साथ सक्रिय होकर झाबुआ एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी, लूट, डकैती, मारपीट एवं रंगदारी की घटना को अंजाम देता है, जिससे आम जनमानस में भय व्याप्त है। उसके कहर को कम करने के लिये आरोपी दिवान पिता सलिया भुरिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम केलकुआ का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के अंर्तगत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर दिनाकं 27.07.2020 को केन्द्रीय जैल इन्दौर भेजा गया । आरोपी दिवान के विरूद्ध चोरी, लूट, डकैती, मारपीट एवं रंगदारी के 29 अपराध पंजीबद्ध है।

रापी लगाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने से पुर्व ही 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

दिनांक 28.07.2020 को रात्री 2:55 बजे थाना कालीदेवी की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान इंदौर- अमदाबाद हाईवे पर स्थित खाली पुलिया के पास कुछ लोग पत्थर की रापी लगाकर डकैती की योजना बना रहे थे। थाना कालीदेवी की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी 1- जुवानसिंह पिता गुला भुरीया उम्र 45 साल निवासी ग्राम झाई थाना राजगढ, 2- हमीर पिता गुमान बिलवाल उम्र 40 साल निवासी छोटा माछलिया, 3- वीरनसिंह पिता भुरसिंह डामोर उम्र 28 साल निवासी ग्राम माछलिया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त घटना पर थाना कालीदेवी पर अपराध क्रं. 163/2020 धारा 399, 402 भादवि एवं 25 (1) एवं 25(2) आम्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ करने पर उनके 04 साथी आरोपी जो घटना स्थल से फरार हो गये थे, जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
01 बालसिंह पिता अनसिंह हटिला निवासी झाई थाना राजगढ
02 कलमा उर्फ कलमसिह पिता झीतरा वसुनिया निवासी भमती राजगढ धार
03 कालिया पिता अनसिंह हटिला निवासी झाई राजगढ धार
04 कालु पिता तौलिया कटारा निवासी बडा माछलिया

जप्त की गई सामग्री :- भरमार बंदुक 01 नाल, एक तलवार, एक गोफन, पत्थर की रापी, बीयर की बोटल खाली, सीगरेट के पेकेट

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!