Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर मास्क बांटकर किया जागरूक….

Published

on

झाबुआ- झाबुआ पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व एक नए अंदाज में मनाते हुए महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मास्क विहीन लोगों को सर्वप्रथम मास्क बांटे तथा इसकी उपयोगिता बताई व बाद में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर , इस पर्व को जागरूक करके मनाया गया |

झाबुआ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के नेतृत्व में झाबुआ पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व को एक नए अंदाज में मनाते हुए कोरोना महामारी में जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर, झाबुआ पुलिस ने मास्क विहीन लोगों को मास्क बांटे व इसको लेकर आमजन को जागरूक भी किया| यूं तो पूर्व में कई शासकीय विभागों द्वारा दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मास्क बांटकर कर चालानी कार्रवाई कर लोगों को जागरूक किया गया | लेकिन झाबुआ पुलिस ने थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस कोतवाली झाबुआ के बाहर सुबह पैदल चलते राहगीर, वाहन चालक आदि को रोककर, मास्क नहीं पहनने के बारे में जानकारी ली | मास्क नहीं पहने होने पर सर्वप्रथम उनके हाथों को सेनाटाईज किया व बाद में मास्क दिया |घर से निकलते समय इसको पहने की समझाइश दी | उसके बाद मास्क विहीन लोगों काे महिला पुलिस द्वारा कंकू लगाकर इनका अभिवादन किया व बाद में रक्षा सूत्र बांधकर ,रक्षाबंधन पर्व भी मनाया | साथ ही यह समझाइश भी दी कि बिना मास्क पहने घरों से ना निकले , इसकी उपयोगिता को लेकर जागरूक भी किया | इस संपूर्ण नवाचार का यही उद्देश्य था कि लोगों को कोरोना महामारी के दौरान मास्क पहन कर ही, घर से निकलने के लिए जागरूक करना विशेषकर ग्रामीण जन काे, साथ ही साथ सामाजीक दूरी का पालन करने की समझाइश भी दी गई |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!