Connect with us

अपना MP

खेती किसानी की उन्नत तकनीकी के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

Published

on

सिंचाई यंत्रों की प्राप्ति के लिए किसान अपना पंजीयन 10 अगस्त
20 अगस्त तक करावें
झाबुआ, खेती किसानी की उन्नत तकनीकी के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत सुक्ष्म सिंचाई पद्धति जैसे स्प्रिकंलर सेट, ड्रीप सिंचाई प्राप्ति के लिए राज्य शासन द्वारा लक्ष्य जारी किये गए है। लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पोर्टल एक अगस्त सें 10 अगस्त 2020 तक खोला गया है। पोर्टल पर इच्छुक किसान के आवेदन उपरांत 11 अगस्त 2020 को लाटरी के माध्यम से चयनित किसानों की सूची जारी की जावेगी और शेष किसानों को प्रतिक्षा सूची में रखा जावेगा। उप संचालक कृषि श्री एन.एस.रावत ने अवगत कराया कि इस वर्ष महामारी जनित परिस्थितियों के कारण पोर्टल पर अनुदान के लिए प्रक्रिया में परिवर्तन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आधार प्रमाणित बायोमेट्रिक प्रक्रिया के स्थान पर कृषकों के मोबाईल पर otp वन टाइम पासवर्ड के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन स्वीकार किये जावेगें। कृषक कही से भी अपने मोबाईल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन भर सकेंगे।
आवेदन अंतर्गत भरे गए मोबाईल नंबर पर कृषको को एक ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। इस के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन पंजीकृत हो सकेंगे। पोर्टल अंतर्गत आगे सम्पादित होने वाली सभी प्रक्रियाओं में भी बायोमेट्रिक के स्थान पर व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक आवेदन योजना का लाभ लेकर उन्नत कृषि तकनिकी को अपनाते हुए अपनी सिंचाई क्षमताओं में वृद्धि करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!