Connect with us

अपना MP

जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा

Published

on

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राज्य स्तर, जिला,जनपद पंचायत,पंचायत मुख्यालयों पर होंगे
झाबुआ,

इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राज्य स्तर, जिला, जनपद पंचायत, पंचायत मुख्यालयों पर होंगे। जिला स्तर पर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा द्वारा कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा एवं सलामी दी जाएगी। तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में मुख्यमंत्री के उद्बोधन सुनने की आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्यज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिपाहा ने अवगत कराया कि जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीयगान गाया जाएगा। पंचायत कार्यालय में संरपच/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। ऐसे जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत जहां निर्वाचित अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। नगरपालिका, नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्यज फहराया जाएगा। शेष नगरीय निकायों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जावेगा। जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, नगरपालिका, नगर परिषद, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालयों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम प्रातः 8ः45 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जावे। ताकि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संबोधन को सुना एवं देखा जा सकें। सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रातः 8 बजे अपने विभाग के अधिकारी, कर्मचारी को सीमित संख्या में कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगें तथा इस अवसर पर राष्ट्रीयगान गाया जाएगा।

जिला स्तर एवं जनपद स्तर पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जन सामान्य एवं स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से कि जाए। स्वतत्रंता दिवस पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाईजर, मास्क, एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखा जाए। विभिन्न समाचार पत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर जारी किये जाने वाले विज्ञापनों को स्वतंत्रता संग्राम के संदेशों पर केन्द्रीत किया जाएगा। तथा विज्ञापनों को इस प्रकार नियोजित किया जाए की 15 अगस्त 2020 को प्रदेश के समाचार पत्रों में शहीदों, जिसमें मध्यप्रदेश के शहीद भी शामिल हो, के संबंध में संदेश प्रसारित हों। स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाए। इस संबंध में होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से करेंगे। नोवल कोरोना वारयस संक्रमण के संबंध में जारी भारत सरकार, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों और राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!