Connect with us

झाबुआ

अब राजपूत समाज के वरिष्ठों ने जारी किया पत्र, जीएस डामोर को भाजपा से टिकट देने पर नही होगी आपत्

Published

on

झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरो पर दिखाई दे रही हैं। हर कोई किसी न किसी ढंग से अपने-अपने समर्थक के लिए टिकट के लिए अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।
इसी कड़ी के आज पेटलावद में राजपूत समाज के काफी पुराने मामले का एक बार फिर से चर्चा में आने के कारण यहां की राजनीति गर्मा गई है।
हालांकि इस मामले को लेकर पहले जारी किए गए पत्र के बाद राजपूत समाज के कई वरिष्ठों ने एक पत्र जारी करते हुए मामले का खंडन किया है और पूर्व प्रमुख अभियंता जीएस डामोर का उस मामले में कोई हाथ नही होना बताया है और भाजपा द्वारा उनको टिकट देने पर राजपूत समाज को कोई आपत्ति नही होना दर्शाया गया है। यही नही जो पत्र पहले जिनके द्वारा जारी किया गया है उसे गलत बताया है।
यह जानकारी राजपूत समाज की ओर से सुरेंद्र सिंह मोटा वाला (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), प्रदीप सिंह राठौर (सांसद प्रतिनिधि झाबुआ), निलेश सिंह कुशवाह (पेटलावद एडवोकेट), ठाकुर हनुमन्तसिंह गंगाखेड़ी, ठाकुर गिरिराजसिंह (मोर), जगपाल सिंह राठौर (प्रदेश उपाध्यक्ष), कृष्णपाल सिंह गंगा खेड़ी (अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल पेटलावद), अमितसिंह राठौर (डाबड़ी), बलदेव सिंह राठौर (एडवोकेट), गोपालसिंह राठौर बावड़ी (जनपद उपाध्यक्ष), महेंद्र सिंह झकनावदा (करणी सेना जिलाध्यक्ष), परीक्षितसिंह झकनावदा, ठा भूपेंद्रसिंह (छायन), विजयसिंह राठौर (करवड़), राघवेंद्रसिंह झाला (करवड़), दीपराजसिंह राठौर (करणी सेना उपाध्यक्ष), राजेंद्र सिंह टेमरिया (अध्यक्ष करणी सेना पेटलावद), जीवनसिंह पंवार (बामनिया), प्रतापसिंह सिसोदिया (बामनिया) का नाम शामिल है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!