अपना MP
कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त करने के लिये विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री रोहित सिंह
-
झाबुआ6 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ4 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ6 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ7 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ4 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ4 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ4 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


लेक्टर श्री सिंह द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव एवं रोकथाम के लिये किय जा रहे कार्यों की सघन समीक्षाझाबुआ,कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गुरूवार को कलेक्टर कक्ष में बैठक ली। इस बैठक में जिले में कोविड केयर सेंटर तथा कोरोनटाईन सेंटरों और उनकी क्षमता की जानकारी प्राप्त की और कोविड केयर सेंटर की क्षमता बढाने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस महामारी के नियंत्रण के लिये जो दायित्व सौपे गये हैं उसका बेहतर निर्वहन करें। इस बीमारी के नियंत्रण के लिये और अधिक मेहनत करें। श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि 19 अगस्त से पहले भर्ती पाॅजिटिव मरीजों का पुनः नमूने लिये जाए और नेगेटिव रिपोर्ट पाई जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जावे। श्री सिंह ने 20 अगस्त के बाद आने वाले पाॅजिटिव मरीजों की सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त करने के लिये विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने इस बीमारी के नियंत्रण के लिये जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अलग-अलग आरआरटी टीमें बनाने के निर्देश दिये ताकि इन टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।