Connect with us

झाबुआ

झाबुआ थाना प्रभारी, पत्रकार को जान से मारने की धमकी के शिकायती आवेदन पर भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है ..क्यों….?

Published

on

झाबुआ – झाबुआ के पत्रकार ने जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया वैजयंती के सरपंच -सचिव की अनियमितताओं को लेकर लगातार खबरों का प्रकाशन किया था जिसके एवज में सरपंच और उसके साथी ने पत्रकार को कार्यालय पर जाकर पंचायत संबंधी खबरों को प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी दी थी । इसी धमकी को लेकर पत्रकार ने एक शिकायती आवेदन पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ, थाना प्रभारी महोदय झाबुआ को 28 जुलाई को एक शिकायत आवेदन दिया, जिसमें पत्रकार ने उसके एवं उसके परिवार को उक्त सरपंच व उसके साथी से किसी भी प्रकार का जानलेवा हमला होने की बात कही । पत्रकार द्वारा लगातार थाना प्रभारी से इस शिकायत आवेदन पर कार्रवाई हेतु निवेदन किया गया तथा उक्त सरपंच व साथी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने पर, एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की । लेकिन झाबुआ थाना प्रभारी ना तो उस शिकायती आवेदन पर कोई कार्रवाई कर रहे हैं । और ना ही सरपंच व उसके साथी मित्र पर कानूनी रूप से कोई कार्रवाई कर रहे हैं । क्या झाबुआ थाना प्रभारी किसी दुर्घटना के घटित होने का इंतजार कर रहे हैं …? क्या थाना प्रभारी पत्रकार और उसके परिवार के खिलाफ किसी घटना या हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं…? क्या कारण है कि 1 माह बीत जाने के बाद भी शिकायती आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । क्या यही पुलिसिंग है ….?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ6 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!