Connect with us

झाबुआ

थांदला में गायत्री परिवार ने निकाली विशाल कलश यात्रा.                 3000 से ज्यादा शक्ति स्वरूपा माता बहनों ने उठाए कलश

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  झाबुआ जिले की छोटी काशी के नाम से विख्यात थांदला नगरी में आज गायत्री परिवार के तत्वाधान मे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में माताओ और बहनों ने पीले रंग के वस्त्र पहन कर अपने शीश पर कलश एवं ज्वार धारण कर रखे थे। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली  नगर के सभी चौराहों उक्त यात्रा का  स्वागत किया गया । यह कलश यात्रा गायत्री परिवार द्वारा कराए जा रहे तीन दिवसीय 108 कुंडीय महायज्ञ के उपलक्ष में निकाली गई थी। कलश यात्रा के माध्यम से गायत्री परिवार ने नगर की जनता से इस महायज्ञ में आने का आमंत्रण भी दिया । यह यह कलश यात्रा थांदला के हनुमान अस्ट मंदिर (बावड़ी )से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थान दशहरा मैदान पहुंची जहां यज्ञ कुंड के आसपास माता बहनों ने अपने शीश पर धारण कलश स्थापित किए।      कलश यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ चोरों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी कर लिए ।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बृजेश मालवीय ने बताया कि थाने पर दो महिलाओं द्वारा सोने की रकम चोरी होने की शिकायत की गई है। हमने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ16 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!