Connect with us

झाबुआ

स्वप्रेरणा से थांदला के संजय जी सोनी ने सेवाभारती प्रकल्प पर कम्बल वितरण किये

Published

on

  थांदला (धवल अरोड़ा के साथ वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) (मकर संक्रांति उत्सव)सेवा भारती अपने झाबुआ जिले में पिछले 30 वर्षो से कई प्रकार के सेवा कार्य संचालित करती है।सेवा भारती द्वा रा कई वर्षों से इस जनजातीय क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। जैसे कावड़ यात्रा,कलश यात्रा, शस्त्र पूजन, गणेश स्थापना ।आप सभी महानुभावों को यह विदित है कि इन सभी जागरण के कार्यक्रमो के द्वारा अपने इस पिछड़े हुए जिले में धर्म की क्रांति आई है जिससे समाज में एक सकारात्मक शांति आई है। यह भी उल्लेखनीय है कि स्थानीय व्यवसाई समाज और आम समाज के सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया है। यह कार्य और आगे बढ़े इस हेतु आप जैसे महानुभाव सदैव ही तत्पर रहते है ।परंतु नित नई पीढ़ी के आगमन से यह कार्य और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि समाज एक सत्य और धर्म के मार्ग पर चले और समाज में शांति स्थापित हो।आप सभी को यह विदित है कि अपने सनातन हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर दान ओर सहयोग करने करने की परम्परा है। आप सभी सज्जन वर्ग इस प्रसंग का ध्यान रख कर इस राष्ट्र निर्माण, समाज निर्माण के कार्य में हृदय से दान करे जिससे कि सेवा भारती के द्वारा चलाए जा रही संस्कार शालाओं के विस्तार हो सके और नई पीढ़ी समाज भक्ति, राष्ट्रभक्ति में संस्कारित हो।उल्लेखनीय है कि मित्रो आपकी सेवा भारती द्वारा चलाए जा रही संस्कार शालाओं , धार्मिक आयोजनों से ही अपने दोनों जिले झाबुआ, आलीराजपुर अलगाववाद, नक्सलवाद से अछूते रहे । आगे भी यह कार्य अच्छा चलता रहे इस हेतु आपके सहयोग की अपेक्षा सेवाभारती झाबुआ करती है।सेवा पाखवाड़े मे थांदला के समाजसेवी संजय (अर्जुन) जी सोनी ने स्वप्रेरणा से सेवाभारती केंद्र बड़ा घोसलिया मे संचालित बालक छात्रावास मे बच्चो के लिए कम्बल सेवाभारती के कार्यकर्ता एडव्होकेट नीरज कोठारी,सचिन सोलंकी के माध्यम से प्रदान किये।सेवा भारती समिति झाबुआ आप का आभार व्यक्त करती है। हरिओम पाटीदार. अध्यक्ष. सेवाभारती झाबुआ

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!