Connect with us

झाबुआ

जिले के होनहार बेटे अंशुमान सिंह राठौर (शान) का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर नई दिल्ली में होने वाली प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड में इंदौर एन सी सी ग्रुप मुख्यालय से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय की आर डी सी कंटिजेंट टीम में चयन हुआ  है

Published

on



अंशुमान वर्तमान में विक्रम विश्वविध्यालय उज्जैन के कृषि संकाय से स्नातक उपाधि (ऑनर्स) के अंतिम वर्ष के अनंतिम सेमेस्टर के छात्र है उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शारदा विद्या मंदिर झाबुआ कृषि संकाय से पूर्ण की बचपन से ही संगीत, खेल में उनकी गहन रूचि रही जिसके लिए जिले की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था साज़ रंग झाबुआ व बबलू संगीत विद्यालय झाबुआ से प्रारम्भिक प्रशिक्षण प्राप्त किया वर्तमान में वे उज्जैन में श्रीमती अर्चना आप्टे तिवारी से संगीत की बारीकिया सिख रहे है
अंशुमान सिंह 27 दिसम्बर 24 से नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे है अंशुमान ने बताया की वे मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के दोनों प्रदेशो के कुल 140168 एन सी सी कैडेट्स मे से आर डी सी कंटिजेंट टीम में कुल 128 केडेट्स विभिन्न ग्रुप मुख्यालयों से चयनित हुए है उन्होंने बताया की वे विगत 5 माह से लगातार अलग अलग स्थानों पर विभिन्न शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चयनित हुए है इन शिविरों में केडेट्स को विभिन्न कठिन चुनौतियों पर परखा जाता है कठिन परिक्षण दिया जाता है और परेड के बारे में सभी बारीकिया बेहद कठोर अनुशासन में सिखाई जाती है I अंशुमान ने बताया की गणतंत्र दिवस शिविर में मुख्यतः सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाईन एरिया व पी एम रैली के लिए उनका चयन हुआ है, वे 30 जनवरी तक दिल्ली में एन सी सी मुख्यालय में शिविर रहेगा उसके उपरांत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय भोपाल मे 5 दिवसीय डी कीटिंग एंड क्लोसिंग सेरेमनी शिविर होगा जिसमें प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री महोदय का सम्बोधन व कैडेट्स का सम्मान इत्यादि कार्यक्रम प्रमुखता से होंगे I
दूरभाष पर हुई चर्चा के अनुसार शिविर के प्रारंभ से ही एन सी सी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर आयोजित इस शिविर में भारत के सभी प्रदेशो के विभिन्न एन सी सी निदेशालयों से चयनित एन सी सी केडेट्स भाग ले रहे है और प्रतिदिन विभिन्न अन्तर निदेशालय प्रतियोगिताओ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन साथ ही विभिन्न स्थानों पर चयनित केडेट्स का भ्रमण करवाया जा रहा है , नववर्ष के अवसर पर थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदीजी द्वारा उन्हें शुभकामना पत्र प्रेषित किया है जो की पुरे शिविर में 6 कैडेट्स को दिया गया है I उपराष्ट्रपति महोदय श्री जगदीश धनखरजी, जल सेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठीजी के आवास की विजिट का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ है रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ व वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंहजी के साथ चाय लेने का अवसर प्राप्त हुआ है साथ ही प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये उनका चयन किया गया है I आज ही यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 19 देशो से आये NCC कैडेट्स के साथ चाय व इंटरेक्शन डे सेलीब्रेशन संपन्न हुआ I
अंशुमान ने बताया की वे NCC के कैडेट के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है बचपन से ही यूनिफार्म (वर्दी) वाली सेवाओ से मै बहुत प्रभावित हु और भविष्य में जलसेना में जाकर अपने देश की सेवा करना चाहता हु I

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!