Connect with us

झाबुआ

प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित झॉकी का हुआ प्रदर्शन

Published

on

      धार, 26 जनवरी 2025/ जिले में गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। श्री विजयवर्गीय ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ,पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह भी साथ थे। बाद में मंत्री जी ने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। साथ ही अनेकता में एकता के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्षफायर  किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड दल, वन विभाग दल, एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज पुरूष, एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज महिला, एनसीसी जीडीसी कॉलेज, एनसीसी जूनियर क्रमांक 2 विद्यालय, स्काउट गाईड भोज कन्या विद्यालय, शौर्य दल एनसीसी बालक उत्कृष्ट विद्यालय, एनसीसी बालिका उत्कृष्ट विद्यालय  द्वारा संयुक्त परेड की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री विजयवर्गीय ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया।

समारोह में  देशभक्ति पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड का नेतृत्व परिवीक्षाधीन
आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ ने किया ।समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा ।मूकबधिर छात्रावास बरमखेड़ी जो जिला शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित है उसके दिव्यांग बच्चों ने आरंभ है प्रचंड
गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी इसी प्रकार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय  द्वारा गंगा “और महाकुंभ की सजीव प्रस्तुतियां अतिथियों के सम्मुख प्रस्तुत की । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के  बैंड दल द्वारा गीत प्रस्तुत किया और मानस एकेडमी बदनावर के द्वारा ऋतु चक्र पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय द्वितीय भोज कन्या एवं तृतीय स्थान  दिव्यांग छात्रावास की प्रस्तुति को मिला ।परेड में जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय बालक प्रथम एवं बालिकाएं द्वितीय स्थान पर रही जबकि तीसरा स्थान आनंद उमा भी क्रमांक 2 के एनसीसी दल को मिला सीनियर वर्ग में एस ए एफ को प्रथम स्थान एनसीसी टुकड़ी गर्ल्स डिग्री कॉलेज को द्वितीय स्थान और जिला पुलिस बल पुरुष को तृतीय स्थान मिला। समारोह में देहदानियों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया गया और पर्यावरण  संरक्षण में संलग्न श्रीमती आशा सिंह को भी अतिथियों ने पुरुस्कृत किया गया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों  द्वारा शाासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित झांकियॉ निकाली गई। झांकियों में पहला पुरस्कार कृषि विभाग को द्वितीय पुरस्कार जिला शिक्षा केंद्र को और तीसरा पुरस्कार महिला और बाल विकास विभाग को दिया गया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोड़ाने,श्री नीलेश भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, पत्रकारगण, छात्र छात्राएँ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!