Connect with us

झाबुआ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न*

Published

on

*

*विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश*

     *धार, 9 मार्च 2026।* मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि के पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं समयावधि पत्रों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
     बैठक के दौरान श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।
     समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई से प्राप्त आवेदनों, विकास योजनाओं की प्रगति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, मानव अधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग तथा अन्य आयोगों से प्राप्त प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए।
       “संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदन एवं शिकायतें, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण, राजस्व एवं नामांतरण से संबंधित प्रकरण, पेंशन योजनाओं (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग) के लंबित आवेदन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति एवं निर्माण प्रकरण, मनरेगा कार्यों की प्रगति एवं भुगतान संबंधी प्रकरण, समग्र आईडी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग समयावधि पत्रों का निराकरण निर्धारित समय में करें और प्रगति की जानकारी नियमित रूप से प्रस्तुत करें। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!