Connect with us

झाबुआ

पंडित दीनदयाल का आर्थिक चिंतन था समर्थ समाज का निर्माण :-भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मगनलाल गादीया

Published

on

झाबुआ – जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर , गोपाल कॉलोनी स्थित भाजपा कार्योलय पर , माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।  कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता मगनलाल गादीया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला । श्री गादिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन संघ के संस्थापक सदस्य थे । जिन्होंने राजनीतिक चिंतन के लिए एकात्मक मानव दर्शन का सूत्र दिया था । उनका आर्थिक चिंतन था समर्थ समाज का निर्माण । समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना । आपने ऐसी राजनीतिक धारा निर्मित की थी जिसका उद्देश्य है राष्ट्र निर्माण ।आपका मानना था राजनीति सत्ता की प्राप्ति के लिए नहीं , अपितु समाज की सेवा के लिए हो । स्वतंत्रता के साथ भारतीय राजनीतिक भारतीय दर्शन के अनुरूप होनी चाहिए ,ताकि आदर्श समाज व आदर्श राष्ट्र का निर्माण हो सके व मानव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी । अर्थ उपार्जन व उसके उपभोग में पूर्ण नैतिकता हो । आपने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल की परिकल्पना को धरातल पर उतरने का प्रयास , भाजपा कर रही है । भारत के आर्थिक विकास को लेकर जो कदम उठाए जा रहे हैं उसे मूल रूप में पंडित दीनदयाल का अर्थ दर्शन है । कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार , खेल प्रकोष्ठ से बिट्टू सिंगार , मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादीया, राज थापा आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने किया व आभार उपाध्यक्ष ने माना ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!