Connect with us

DHAR

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, निरोगी काया अभियान को दिया बढ़ावा

Published

on


धार, 25 फरवरी 2025 – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निरोगी काया अभियान के तहत मंगलवार को जिला पंचायत में जनसुनवाई के दौरान अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आमजन को संदेश दिया कि सभी को नॉन कम्युनिकेबल डिसीज (गैर-संचारी रोग) की जांच करवानी चाहिए।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के तहत निरोगी काया अभियान 2025 का आयोजन 20 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज (NAFLD) की वार्षिक स्क्रीनिंग/रिस्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा रही है।

मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में 101 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हाइपरटेंशन के 13 मरीज,डायबिटीज के 19 मरीज़, NAFLD के 29 मरीज,थायराइड का 1 मरीज,कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) के 3 मरीज चिन्हित किए गए।कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का कैलेंडर तैयार कर कलेक्ट्रेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन निरोगी काया अभियान के तहत लाभान्वित हो सकें।इस अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हों और गंभीर बीमारियों की पहचान समय रहते हो सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!