Connect with us

झाबुआ

ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बालक व 22 बालिकाएं लापता को ढूंढ निकाला

Published

on



आई.जी. श्री अनुराग के निर्देशन में इंदौर रेंज(ग्रामीण) डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपूर्ण जोन में 01 फ़रवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक चले अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत झाबुआ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, 23 गुम बालक बालिकाओं को ढूंढकर, परिवार को लौटाई खुशियां।
             ऑपरेशन मुस्कान के तहत झाबुआ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, झाबुआ पुलिस ने गुम बालक-बालिकाओं को उनके परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई है।
            झाबुआ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 23 लापता बच्चों को ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया. यह अभियान 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक चलाया गया था।
         पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम बालक-बालिकाओं की खोजबिन के लिए निर्देश दिए गए थे।
          निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई। गुमशुदा बालक बालिकाओं के परिजनों से बात की गई ओर मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किए गए।
      इस प्रकार झाबुआ पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक 01 बालक और 22 बालिकाओं सहित कुल 23 गुम बालक बालिकाओं को खोज कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ59 minutes ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ1 hour ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ3 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ4 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024*/ “Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration-2024”

*सिविल सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!