Connect with us

RATLAM

रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत 6 स्थानों की कार्य योजना

Published

on







रतलाम 17 मार्च 2025/ रतलाम जिले में रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत 6 स्थानों की कार्य योजना बनाई गई है। जिनकी स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। विभाजित प्लाटो पर भूमि विकास नियम के तहत भवन निर्माण की अनुज्ञा दी जाएगी। उक्त जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के विभिन्न प्रश्नों के जवाब में दी।

विधायक डॉ पांडेय ने रिडेंसिफिकेशन योजना के तहत रतलाम जिले के कार्यो की प्रगति पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि जिले में रतलाम शहर में शास्त्री नगर स्थित भूमि पर गोल्ड व ज्वेलरी पार्क, जिला जेल की कार्ययोजना, जावरा में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की भूमि पर कार्ययोजना, उप जेल जावरा की भूमि की कार्ययोजना, विश्राम गृह व परियोजना कार्यालय सैलाना एवं तहसील कार्यालय आलोट की भूमि की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। जिन्हें स्वीकृति की प्रक्रिया की जा रही है।

पॉलिटेक्निक कालेज जावरा में शैक्षणिक, प्रशासनिक भवन, अतिथिगृह व बालक छात्रावास, महाविद्यालय स्टाफ एवं राजस्व विभाग के 12 आवासगृह के लिए 20 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अलावा जावरा में नवीन जेल निर्माण के लिए 28.18 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है।

           डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि विभाजित प्लाटो की लीज नवीनीकरण तथा नामांतरण संबंधी प्रावधान नियम 17 व 4 में है, इसके अलावा भवन निर्माण की अनुमति भूमि विकास नियम के तहत अनुज्ञा जारी की जाती है। जावरा विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र की मावता से रियावन-माऊखेड़ी-धामेडी-राकोदा-बडायला माताजी पहुच मार्ग, रियावन से कन्सेर-कालूखेड़ा टप्पा तहसील पहुच मार्ग, कांकरवा से मेहंदी-पिपल्या सीर-तरासिया-आकोली-गोंदी शंकर-मिंडाजी पहुच मार्ग निर्माण के अलावा भैसाना रेलवे ओवर ब्रिज,  उणी-मिंडाजी के मध्य ब्रिज, गोठड़ा-खेड़ा के मध्य ब्रिज, प्रस्तावित बरगढ़ फंटा से भूतेड़ा फंटा के मध्य सड़क मार्ग पर ब्रिज निर्माण की मांग पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इन प्रस्तावों को प्रक्रिया में बताया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!