Connect with us

झाबुआ

भए प्रकट कृपला दीन दायला भजन के साथ थांदला मे धूम धाम से मनाई गई राम नवमी.

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट) श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर थांदला नगर मे भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बडे रामजी मंदिर पर दर्शनार्थीयो का तांता लगा रहा। सुबह 10 बजे बडे रामजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो कि पोस्ट आफिस चौराहा, गांधीचौक, कुम्हारवाडा, दीपमालिका चौराहा, पीपली चौराहा, आजाद चौक मठवाला चौराहा गवली मोहल्ला होते हुवे रामजी मंदिर पहुंची जहाँ पर बारह बजे भगवान राम की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। शोभायात्रा का अनेक स्थानो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित थी महिला मण्डल द्वारा गरबा रास किय गया। शोभायात्रा मे सम्मिलित युवा महिला शक्ति द्वारा तलवारबाजी का प्रदर्शन किया गया जो आकर्षण का कैन्द्र रहा। इसके पूर्व सुबह मे चैत्र नवरात्रि पर युवा रामायण मंडल के तत्वाधान मे 9 दिनों तक निकाली जाने वाली प्रातकालीन प्रभातफेरी के विश्राम दिवस पर रामायण मण्डल के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा द्वारा सभी भक्तो का आभार व्यक्त किया तथा नवरात्रि में लोगो का नीम का शरबत वितरण की व्यवस्था संभालने वाले राजेश जैन कमल नयन पटेल, पुजारी विटठलदास बैरागी, कैलाश बामनीया, आनंद चौहान के सहयोग के लिये कृतज्ञता ज्ञापित की। रामायण मंडल विगत 28 वर्षो से लगातार प्रभात फेरी निकाल कर प्रशाद के रूप मे औषधिय गुणों से भरपुर नीम शरबत का वितरण कर्ता आ रहा है। दोपहर 12 बजे बड़े रामजी मंदिर सहित पट्टाभिराम मंदिर,बड़े गणेश मंदिर आदि जगहों पर महा आरती का आयोजन संपन्न हुआ साथ हि बड़े रामजी मंदिर पर विशेष रूप से साज सज्जा भी की गई थी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!