Connect with us

झाबुआ



श्री संकटमोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस पर सुबह अमृतवाणी का पाठ हुआ

Published

on



श्री संकटमोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस पर सुबह अमृतवाणी का पाठ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए तथा मंत्र मुग्ध होकर अमृतवाणी का रसपान किया संध्या समय में आरती पश्चात प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें माहेश्वरी समाज, भावसार समाज, राजपूत समाज, केशव इंटरनेशनल स्कूल, शारदा विद्या मंदिर, अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, व दो विविध टीमों ने भाग लिया । इन टीमों को विभिन्न अखाड़ा नाम से संबोधित किया गया ।  प्रतियोगिता में कुल 10 राउंड रखे गए जो की महाकुंभ विषय पर आधारित रहे । केशव इंटरनेशनल स्कूल की वैष्णव अखाड़ा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान विविध टीम आव्हान अखाड़ा टीम तथा तृतीय स्थान माहेश्वरी समाज की जूना अखाड़ा टीम ने प्राप्त किया । सभी प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का अद्भुत परिचय दिया तथा श्रोताओं ने कुंभ से संबंधित जानकारी पर प्रशंसा व्यक्ति की । कार्यक्रम का संचालन महेंद्र खुराना व मनीष त्रिवेदी ने किया तथा स्कोरिंग कार्य प्रदीप जैन व पवेंद्र चौहान द्वारा किया गया । पश्चात सभी महाकुंभ से आए हुए श्रद्धालुओं का सम्मान समिति द्वारा किया गया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!