Connect with us

झाबुआ

जलप्रदाय के दौरान नलों में प्रेशर नहीं होने से रामकृष्ण नगर के रहवासी परेशान…..

Published

on

झाबुआ – गर्मी का सीजन आते ही पानी की आवश्यकता अत्यधिक होती है । चूंकि वर्तमान में जलप्रदाय का कार्य नपा द्वारा संचालित किया जा रहा है लेकिन नपा द्वारा जलकर तो समय पर लिया जा रहा है लेकिन जलप्रदाय और वितरण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जलप्रदाय के दौरान नलों में प्रेशर नहीं होने से रामकृष्ण नगर के रहवासी भी परेशान हो रहे हैं । लेकिन ठेकेदार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है

जानकारी अनुसार वर्तमान में शहर‌ में जलप्रदाय नपा के माध्यम से ठेकेदार द्वारा कार्य निष्पादित किया जा रहा है गर्मी के प्रारंभ होते दैनिक जीवन में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है ।‌ वही नपा द्वारा एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है । शहर के रामकृष्ण नगर के रहवासीयो का कहना है कि नपा जलकर के लिए दल‌ बनाकर घरों पर वसूली के लिए भेजे  जाते हैं लेकिन गर्मी के दिनों में अभी पानी की जरूरत होने पर, नपा द्वारा जलप्रदाय को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है विशेष रूप से जलप्रदाय के दौरान नलों में प्रेशर नहीं होने से रामकृष्ण नगर के रहवासी परेशान हो रहे हैं  चूंकि नलों में प्रेशर नहीं होने से घरों में जरूरत अनुसार पानी नलों में नहीं आता है जिससे इस गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है । वार्डवासियों का कहना है पूर्व में जलप्रदाय के दौरान नल में प्रेशर को लेकर कोई समस्या नहीं थी लेकिन करीब दो से अधिक माह से इस समस्या से परेशान है । वही जानकारी अनुसार पंप पर कोई मोटर खराब होने से, दोनों मोटर से पानी सप्लाय नहीं हो पा रहा है जिससे नलों में प्रेशर नहीं मिल पा रहा है । वही एक मोटर के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा है जिससे प्रेशर प्रभावित हो रहा है । सूत्रों का यह कहना है कि मोटर तो पंप पर रखी हुई है लेकिन स्टार्टर नहीं होने से , उस मोटर का उपयोग नहीं हो पा रहा है कहीं न कहीं ठेकेदार की लापरवाही के कारण जलप्रदाय के दौरान नलों में प्रेशर नहीं मिल पा रहा है । नपा पार्षद के वार्ड में या कहें अध्यक्ष के वार्ड में रहवासी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं तो चिंतन का विषय है । क्या नपा प्रशासन या वार्ड पार्षद इस समस्या को लेकर कोई हल निकालेगा या फिर वार्ड की जनता परेशान होती रहेगी….?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!