Connect with us

झाबुआ

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम किया घोषित

Published

on

जिले की 12वीं की छात्रा प्रदेश की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान पर तो 10 वी मे थांदला के नीर मनोज जैन रहे छठवे स्थान पर

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)    कलेक्टर ने छात्राओं से भेंट कर दी शुभकामना आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। झाबुआ जिले की कक्षा 12वीं की परीक्षा में ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह मंर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की छात्रा कु. शिरीन फातमा अंसारी आत्मजा श्री वली अहमद अंसारी ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 वीं में श्री नीर जैन आत्मज श्री मनोज जैन संस्कार पब्लिक उ.मा वि. म.गां. मार्ग मन्डी रोड थान्दला ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में छटवां स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले के समस्त छात्र- छात्राओं को परीक्षा परिणाम आने पर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर नेहा मीना ने प्रदेश की ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह में प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. शिरीन फातमा अंसारी और जिले की ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. मुर्शरत राजू अंसारी से भेंट कर इस उपलब्धि पर पुष्पहार पहना कर एवं मिठाई खिला कर शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने दोनो छात्राओं से भविष्य की योजना के सम्बन्ध में चर्चा की और सदैव आगे बढ़ने एवं मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री रविन्द्र सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। आपको बता दे कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश की जारी सूची में झाबुआ जिला 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 83.88% परिणाम के साथ प्रदेश में दसवें स्थान और संभाग में प्रथम स्थान पर एवं प्रदेश में 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 82.12% परिणाम के साथ 15 वें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष दसवीं के परिणाम से इस वर्ष 14.32% और कक्षा 12वीं के परिणाम में 9.33% की वृद्धि हुई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!