Connect with us

झाबुआ

निजी स्कूल द्वारा नियमों की अनदेखी पश्चात माफीनामा….. क्या शिक्षा विभाग दंडात्मक कार्यवाही करेगा?

Published

on

झाबुआ —- शहर के निजी स्कूल की मनमानी कार्यशैली के चर्चे अब जिले भर में मशहूर हो गए हैं । जहां इस निजी स्कूल द्वारा शासन के निर्देशानुसार न तो समय पर परीक्षा आयोजित की और न‌ही समय पर प्रवेश उत्सव मनाया, वरन जब शिक्षा विभाग द्वारा इन नियमों की अनदेखी को लेकर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा, तो स्कूल प्रशासन द्वारा अनभिज्ञता आदि कारण बताकर, गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई । प्रश्न यह है कि क्या शिक्षा विभाग शासन के नियमों की अवहेलना को लेकर कोई दंडात्मक कार्यवाही करेगा…?

जानकारी अनुसार शहर के कैथोलिक मिशन हायर सेकंडरी स्कूल की मनमानी कार्यशैली को लेकर खबरो‌ का प्रकाशन हुआ। शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल 28 अप्रैल को कैथोलिक मिशन स्कूल को कुछ बिंदुओं पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया ।‌ प्रथम बिंदु – संस्था में संचालित कक्षाओं का परीक्षाफल 28 अप्रैल को घोषित करने संबंधी शासन आदेश की छायाप्रति प्रस्तुत करने की बात कही । प्रश्न के प्रत्युत्तर में स्कूल प्रशासन द्वारा जवाब देते हुए बताया कि कक्षा 9 व 11 की परीक्षा फरवरी माह में, कक्षा पहली से सातवीं तक की परीक्षा माह मार्च में 18 से 29 तक आयोजित की , तथा रिजल्ट अप्रूवल को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की व 5 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया जबकि शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च तक ही रिजल्ट घोषित किया जाना चाहिए था । द्वितीय बिंदु – आपके द्वारा परीक्षा फल कक्षा  1 से 4 व 6 से 7 का किस दिनांक तक दिनांक को संकुल केंद्र से अनुमोदन कराया गया । प्रत्युत्तर में स्कूल प्रशासन द्वारा जवाब दिया गया कि 3 अप्रैल को कक्षा 1 से 4 व 6 से 7 अनुमोदन करवाने हेतु कार्योलय सहायक पत्र सहित संकुल केंद्र गये थे लेकिन संकुल केंद्र प्राचार्य कन्या शा.उ.वि.झाबुआ द्वारा अनुमोदन नहीं किया गया और संकुल प्राचार्य द्वारा तिथि निकल जाने को कारण बताया । तिसरा बिंदु -1 व 2अप्रैल के सीसीटीवी फुटेज रेकाडींग पेनड्राइव में प्रस्तुत करें । स्पष्टीकरण में जवाब दिया गया कि 28 फरवरी से डीवीआर खराब होने के कारण संस्था में रेकाडींग नहीं हो पायी । संस्था द्वारा सीसीटीवी कैमरे 7 अप्रैल को ठीक करवाएं गए । इस प्रकार इस संस्था द्वारा कई गलतीया की गई और अपनी ग़लती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई । सूत्रों का कहना है कि इस संस्था द्वारा पूर्व में भी गलती की गई थी तब भी इस स्कूल की मनमानी को लेकर संभवतः कलेक्टर कार्यालय प्रतिवेदन भी गया था । तब भी इस स्कूल संचालक द्वारा माफी मांग कर इतिश्री की गई । इस बार फिर इस संस्था द्वारा कई गलतीया की गई और शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए, उनका मजाक बनाते हुए, नोटिस के एवज में झूठी बातें बताकर , माफी मांगी गई । बार बार इस निजी संस्था की मनमानी और अनदेखी को लेकर क्या शिक्षा विभाग कोई दंडात्मक कार्यवाही करेगा या फिर मान्यता रद्द करने को लेकर कोई प्रस्ताव बनायेगा या फिर यह संस्था ऐसे ही शासन के नियमों का माखौल उड़ाते हुए, माफी मांगती रहेगी  ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!