Connect with us

झाबुआ

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पेटलावद के तत्कालीन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को किया निलंबित

Published

on



*

             झाबुआ, 14 मई 2025। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, समय-समय पर चेतावनी दिये जाने के बावजूद भी अभद्र और अशोभनीय व्यवहार करने पर झाबुआ जिले के पेटलावद में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश कटारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही कलेक्टर झाबुआ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। 
    कलेक्टर झाबुआ नेहा मीना से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार गत फरवरी माह में  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान विकासखंड पेटलावद में शेष आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की संख्या में भिन्नता होने से डॉ. सुरेश कटारा प्रभारी ब्लाक मेडिकल आफिसर पेटलावद जिला झाबुआ से इस संबंध में चर्चा करने पर उनके ‌द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।  बैठक में अभद्रता की गई, जिससे बैठक में व्यवधान उत्पन्न हुआ। डॉ. कटारा ‌द्वारा बैठक में उक्त अभद्रता अशोभनीय व शासकीय सेवक से अपेक्षित नहीं होकर अमर्यादित था।
   इसके अतिरिक्त डॉ. कटारा की कार्यप्रणाली विकासखंड पेटलावद में भी ठीक नहीं होने से पूर्व में भी कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गए। उनकी निरन्तर अनुत्तरदायी कार्यशैली के कारण विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने में अनावश्यक व्यवधान बना रहा व शासन ‌द्वारा अपेक्षित परिणाम प्राप्त होने में सफलता प्राप्ति में कठिनाई आई। इन्हें वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा भी समय-समय पर चेतावनी देने के पश्चात् भी इनके कार्य व्यवहार में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। इनके कार्यों की विस्तृत जांच हेतु 04 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। इनसे प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री कटारा द्वारा अनुशासनहीनता एवं वित्तीय अनियमितता पाई गई और अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के संबंध में लेख किया गया। इस प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने संभागायुक्त को पत्र भेजकर कार्यवाही प्रस्तावित की। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने  डॉ. कटारा को तुरंत निलंबित कर दिया है। इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला झाबुआ में नियत किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ8 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!