Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

Published

on


*

*कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 20 हजार, एक आवेदक को 15 हजार एवं दो आवेदक को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई*

           झाबुआ, 20 मई 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
            आवेदिका रिद्धि मुलेवा निवासी पेटलावद तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
            आवेदिका पांगली अमलियार निवासी ग्राम मुजाल तहसील थांदला द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
             आवेदिका अनिता गुंडिया निवासी ग्राम नागनवाट तहसील मेघनगर एवं  आवेदिका चन्दा खनोड (गारी) निवासी ग्राम तलावली द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदिका ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा दोनों आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
             आवेदक जसवंतसिंह पिता जामसिंह सरताना तहसील झाबुआ द्वारा बटवारा करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। शेतान पिता टिटिया गणावा निवासी ग्राम मालखंडवी तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि वर्षों पूर्व बिक्री भूमि को लेकर विपक्षी द्वारा विवाद करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदिका नर्मदा पति स्व. मोहनलाल परमार निवासी एम. जी. मार्ग राणापुर द्वारा बताया गया कि उसके पति की सेवानिवृत्त के पश्चात मृत्य होने से परिवार पेंशन स्वीकृति  के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
              आवेदक समस्त ग्रामवासी ग्राम गडुली व खच्चरटोडी द्वारा बताया गया कि गडुली तालाब के किनारे पर तलाईया बनी हुई है तथा तालाब पर बारिश में अत्यधिक पानी के निकास हेतु पाईप(नाला) लगाये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त ग्राम पंचायत नेगड़िया द्वारा बताया गया कि ग्राम नेगड़िया के ताहेड फलिया में पीने के पानी की परेशानी होने से एक नवीन हेंडपम्प स्वीकृत करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक रामा पिता भूरिया निवासी ग्राम गोदड़िया तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत गोदड़िया में पुलिया निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से पाईप लगाने से प्रार्थी की जमीन में नुकसान होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।


              कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 62 आवेदन आए।
              इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!