Connect with us

झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट)

भारतीय जनता पार्टी मंडल थांदला द्वारा आज दिनांक 10/06/2025 मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर  पांच विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी  डामोर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक जी अरोड़ा, संजय भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंणदा , वरिष्ठ भाजपा नेता अभय मेहता बैठक में सम्मिलित हुए !
भाजपा की आगामी पांच विषय पर योजना को लेकर बैठक मैं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य भी सम्मिलित रहे! वही भाजपा अजजा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह जी भाबर ने बताया भारतीय जनता पार्टी के विचारों को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा विभिन्न क्षेत्रों में अलग- अलग प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करेगी. विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के ग्यारह साल बता कर घर-घर जायेगी. साथ ही आपात काल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनायेगी. वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने बताया कि हमें भाजपा द्वारा मोदी जी के 11 साल बेमिसाल और विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व योग दिवस, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती उत्सव, आपातकाल काला दिवस पर घर घर जाकर भाजपा की योजना बताना है
भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यक्रम के फोटो संगठन ऐप पर अपलोड करना कार्यकर्ताओं को गाँव गांव में जाकर योजना बताना एवं योजना का लाभ दिलाने का कार्य भी करना है कार्यक्रम में सम्मिलित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता , मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड़, भारत कटरा, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश वसुनिया मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर दिनेश निनामा भगवान लाल पाटीदार सोशल मीडिया प्रभारी संतोष डामर कार्यालय मंत्री विष्णु सोनी एवं मंडल सभी पदाधिकारी एवं सरपंच शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष भि सम्मिलित हुए भाजपा मंडल नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड़ ने।किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!