Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने प्रोजेक्ट झाबुआ की उड़ान की समीक्षा की

Published

on



*

         झाबुआ 11 जून, 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने प्रोजेक्ट झाबुआ की उड़ान की समीक्षा एवं आगे की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक ली गयी।
          बैठक में कलेक्टर ने पुलिस भर्ती का ओपन बैच (युवक युवतियों दोनों के लिए) के लिए आए नामों का फिजिकल टेस्ट लिये जाने के निर्देश दिये। शारीरिक परीक्षण के उपरान्त पुलिस भर्ती के अनुसार शारीरिक योग्यता वाले युवक युवतियों के लिए निःशुल्क कोचिंग का 6 माह का बैच प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। जिसमें पुलिस भर्ती के अतिरिक्त अन्य वर्दीधारी भर्तियां, अग्निवीर, अग्निवायु, जेल प्रहरी, वन प्रहरी जैसी भर्तियों को भी टारगेट किया जाए। इस बैच में निःशुल्क कोचिंग के साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाए।
             साथ ही कलेक्टर ने जिले में सेण्ट्रल लाइब्रेरी का संचालन प्रारम्भ कराये जाने हेतु समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिये जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं शिक्षाविदो को शामिल किया जाए। समिति के गठन के उपरान्त संचालन, लाइब्रेरी खुली रहने के समय एवं अन्य निर्धारित करने की प्रक्रिया की जाए।
          जिले में गत सत्र 10 वीं एवं 12वीं का परीक्षा परीणाम संतोषजनक रहा है। आने वाले सत्र में परीक्षा परीणाम में सुधार के लिए स्कूल प्रारम्भ होते ही कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाए।
           कलेक्टर नेहा मीना द्वारा 10वीं के छात्र-छात्राओं हेतु करियर काउंसलिंग दिये जाने की कार्ययोजना बनाये जाने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि 10वीं के परिणाम आने के उपरांत विद्यार्थीयों को यह आवश्यक तौर पर बताया जाए कि 11वीं में किस स्ट्रीम को चुनने पर कौन से करियर संबंधी अवसर उपलब्ध होते है। विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रोफेशनल काउंसलर जिनके द्वारा नवोदय विद्यालयों में करियर काउंसलिंग दी जाती है।
            इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, पिछड़ा वर्ग सहायक संचालक श्री रविपाल मोरी, एनसीसी ट्रेनर श्री उदय बिलवाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!