Connect with us

DHAR

फर्म बद्री सेल्स ग्वालियर द्वारा संचालन कार्य में रूची नहीं लेने  पर 14  हज़ार 845 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित*

Published

on

     *धार 14 जून, 2025।* लोक सेवा केन्द्र का संचालन शासन द्वारा जारी आर.एफ.पी. में विहित प्रावधानों एवं सचिव ई गवर्नेंस सोसाइटी के साथ निष्पादित निबंध की शर्त व नियम के अधीन किया जाना है।  कलेक्टर एवं सचिव जिला ई-गवर्नेस सोसायटी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा फर्म बद्री सेल्स ग्वालियर द्वारा संचालन कार्य में रूची नहीं लेने पर 14  हजार 845 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। साथ ही बद्री सेल्स संचालक लोक सेवा केन्द्र धार को पुनः सचेत किया गया है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन अनुबंध की शर्तों एवं आर.एफ.पी. के विहित प्रावधानों के अधीन कर उक्त पुनरावृत्ति न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ज्ञात हो कि जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन, जिला धार के निरीक्षण प्रतिवेदन  अनुसार लोक सेवा केन्द्र धार के संचालन में अव्यवस्थाएं परिलक्षित होने से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर संचालक लोक सेवा केन्द्र को प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसका प्रतिउत्तर प्राप्त होने पश्चात नियमानुसार संचालन करने हेतु चेतावनी पत्र जारी कर सचेत किया गया था। पूर्व में भी लोक सेवा केन्द्र धार के संचालन में अनियमितता पाए जाने के कारण सूचना पत्र एवं चेतावनी पत्र जारी कर सचेत किया गया था, किंतु उसके पश्चात भी केन्द्र संचालन में अनियमितता पाया जाना संचालक (लो.से.के.) की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह अंकित करता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि संचालक लोक सेवा केन्द्र धार बद्री सेल्स द्वारा संचालन कार्य में रूची नहीं ली जा रही है तथा वरिष्ठ के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है।
अतः RFP एवं अनुबंध अनुसार केन्द्र संचालित नहीं करने के कारण कलेक्टर एवं सचिव जिला ई गवर्नेस सोसायटी द्वारा RFP के Annexure VI के बिन्दु क्रमांक 5 (B) (L) अनुसार प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बद्री सेल्स, संचालक, लोक सेवा केन्द्र धार पर माह दिसम्बर 2024 की व्ही.जी.एफ. राशि रूपये 14 हजार 845 रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। उपरोक्तानुसार अधिरोपित अर्थदण्ड राशि का कटौत्रा राज्य लोक सेवा अभिकरण द्वारा संचालक, लोक सेवा केन्द्र धार के माह दिसम्बर 2024 की व्ही.जी.एफ. राशि में से किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!