Connect with us

RATLAM

गुलाब चक्कर में प्रतिदिन हो रहे आकर्षक संगीत कार्यक्रम

Published

on





रतलाम 16 जून 2025/ गुलाब चक्कर को अब आमजन के लिए पुरी तरह खुलने के बाद प्रतिदिन आकर्षक आयोजन हो रहे है। नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में रविवार को हुए आयोजन में वाइस ऑफ सिंगिंग क्लब द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। जीना इसी का नाम है, मेरे महबूब कयामत होगी, होश वालों को खबर क्या, वक्त करता जो वफा, कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, जिन्दगी का सफर है ये कैसा सफर, जैसे सुमधुर गीतो से कलाकारों ने समां बांध दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोतागण गीत संगीत के आनंद से सारोबार होते रहे। कार्यक्रम में 12 वर्षीय हिमनीश डागा ने प्यानों पर ये शाम मस्तानी, मेरे सपनो की रानी, गलाबी आंखे जो तेरी देखी आदि गीतों की प्रस्तुति तथा 10 वर्षीय सोम्या पनालकर ने गीत गाकर सभी को मोहित कर दिया। वाईस ऑफ सिंगिंग क्लब के श्री राकेश बोरिया, श्री सुनिल नागदे, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री महेश सोनी, श्री अरूणा दिलीप सोनी, टोनी बोरिया, श्री प्रभाकांत उपाध्याय, नरेन्द्र त्रिवेदी आदि सदस्यों द्वारा गीतो की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सभी कलाकारो की प्रशंसा करते हुए सभी को मोमंटो प्रदान किए। इस अवसर पर नायाबतहसीलदार श्री आशीष उपाध्याय, शहरी विकास प्रधिकरण के श्री अरूण पाठक सहित बड़ी संख्या सुधी श्रोतागण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!