Connect with us

RATLAM

नशा निवारण जन जागरूकता के लिए जिले में 26 जून तक होगा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Published

on





        रतलाम 16 जून 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई कि हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने रतलाम को नशामुक्त कराने का दृढ निश्चय करें। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूँगा। साथ ही नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 को प्रचार प्रसार करने हेतु पंपप्लेट व स्टीकर का विमोचन भी किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देशित किया कि 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस तक जिले में मद्यपान एवं मादक पदार्थो, नशीली दवाईयो, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामो से समाज, युवाओं, छात्र-छात्राओं, आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा । नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थाओं में चित्रकला निबंध, लेखन, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, आनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ लेकर विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रतिबंध की कार्यवाही की जायेगी। 15 से 21 जून तक जन जागरूकता, सेमिनार, वेबीनार स्कूलो एवं कालेज में, स्वस्थ्य हो चुके उपयोगकर्ता के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। वहीं 22 से 26 जून तक सभी शासकीय कार्यालयो, शैक्षणिक संस्थाओं एवं हाट स्पॉट क्षेत्र में जागरूकता रैलियो, स्लोगन और बैनर के साथ हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता वाहन रैली, नुक्कड़ नाटक, फलैश मॉब का आयोजन शासकीय, सार्वजनिक स्थानो पर नशामुक्ति संदेश द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराना एवं कार्यक्रमो, गतिविधियो का आयोजन कराना, शार्ट वीडियों एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन, आनलाईन प्रश्नोत्तरी एवं नशे पर आधारित जनजागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। समस्त गतिविधियों को एप पर अपलोड किया जाए। बैठक में नशा मुक्ति जिला नोडल अधिकारी श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा जिले में नशा मुक्ति से संबंधित आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की दी गई। आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण डिप्टी कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित थे। आयोजित बैठक उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!