Connect with us

DHAR

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पीथमपुर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किए जाने हेतु पीथमपुर क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई

Published

on



         धार 16 जून 2025। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा पीथमपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण के संबंध में  पीथमपुर औ‌द्योगिक क्षेत्र के समस्त प्रतिनिधियों की बैठक ली गई ।  जिसमे कलेक्टर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को उनके परिसर में पौधे लगाने के निर्देश दिए एवं औद्योगिक इकाइयों को सीएसआर मद के अंतर्गत लेने वाले कामों के निर्धारण हेतु बताया गया कि उन कार्यो को लिया जाए जिसमें शासन द्वारा कोई योजना नहीं हैं अथवा कम बजट होता है किन्तु वो कार्य बहुत आवश्यक होते हैं, पीथमपुर में पौधारोपण हेतु MPIDC के क्षेत्र में लगाए जा रहे पौधे के अतिरिक्त जो नगर वन का विकास नगर पालिका पीथमपुर द्वारा संजय जलाशय के समीप विकसित किया जा रहा है उसमें सीएसआर मद से सहयोग की अपेक्षा की गई।
        पीथमपुर औ‌द्योगिक क्षेत्र प्रदेश का सबसें बड़ा औ‌द्योगिक क्षेत्र है एवं यहाँ पर विभिन्न प्रकार की इकाईयाँ बहुसंख्या में कार्यरत है। इन इकाईयों में कार्य करने वाले कर्मचारी निकट क्षेत्र में ही निवास करते हैं। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्षा ऋतु में पीथमपुर क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु पीथमपुर की समस्त औद्योगिक इकाइयों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को वृक्षारोपण हेतु जगह का चिन्ह कर सुनियोजित तरीके से कार्ययोजना बनाकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, औद्योगिक विकास निगम इंदौर के कार्यकारी निदेशक श्री हिमांशु प्रजापति, प्रशासनिक अधिकारी एवं पीथमपुर औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!