Connect with us

DHAR

कुक्षी में जनसुनवाई करने पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा 85 आवेदन प्राप्त, कई मामलों में दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Published

on

धार 17 जून 25/ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मंगलवार को  जनपद पंचायत कार्यालय कुक्षी में जनसुनवाई में पहुंचे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इस जनसुनवाई में कुल 85 आवेदन विभिन्न समस्याओं और शिकायती प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में कुक्षी तहसील के ग्राम धनोरा एवं गोरदा के कृषकों द्वारा कृषि भूमियों में जाने के लिए रास्ता दिलवाने, ग्राम आगर की वेस्तीबाई द्वारा पति चंदरसिंह की नदी के नाले में डूबने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, निसरपुर की जनपद सदस्य उर्मिला धुरजी पाटीदार द्वारा पुनर्वास स्थल पर जल सप्लाई व्यवस्था करने हेतु आवेदन दिया गया। इसी प्रकार ग्राम करोदिया की शांताबाई पति गोपाल कृषि भूमि सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत डूब से प्रभावित होने पर भूखण्ड पट्टा दिलवाने के संबंध में अपने आवेदन दिए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार इस जनसुनवाई में डूब प्रभावितों को पैकेज का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत डेहरी में निर्माण किए गए सीसी रोड की गुणवत्ता की जॉंच करवाने, डॉंक्टर की नियुक्ति करवाने, आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने, भूखण्ड का पट्टा दिलवाने इत्यादि विभिन्न समस्याओं, मांगों के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने परीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कहा कि धार जिला भूगोलिक दृष्टि से बड़ा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचना कठिन होता है। इसी वजह से प्रशासन अब स्वयं लोगों के बीच जाकर सुनवाई कर रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम कुक्षी श्री विकास धाकड़ को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!