Connect with us

झाबुआ

थाना पेटलावद पुलिस की सटोरियों पर सख्त कार्यवाही — चार आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व सट्टा पर्चियों के साथ धरपकड़

Published

on




पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे द्वारा जिले में संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया द्वारा सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

दिनांक 17.06.2025 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पेटलावद पुलिस टीम द्वारा एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्यवाही में निम्न आरोपियों को सट्टा सामग्री एवं नगद राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया:

    शासकीय अस्पताल रोड, पेटलावद से

        आरोपी: अतुल पिता लक्ष्मण चौहान, निवासी रविदास कॉलोनी पेटलावद

        जब्ती: सट्टा पर्चियां एवं ₹4310 नगद

    ग्राम सारंगी, संतोष होटल के पास से

        आरोपी: हैमराज पिता नाथुलाल पाटीदार व संतोष, दोनों निवासी सारंगी

        जब्ती: सट्टा पर्चियां एवं ₹12680 नगद

    ग्राम बामनिया, रतलाम रोड विश्राम गृह के पास से

        आरोपी: रितेश पिता मांगीलाल आन्तरोल, निवासी नारेला रोड, बामनिया

        जब्ती: सट्टा पर्चियां एवं ₹1100 नगद

इस पूरी कार्यवाही में कुल ₹18,090/- नगद राशि एवं सट्टा पर्चियां जब्त की गईं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 218/2025, 219/2025, तथा 220/2025 धारा 4A सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 112 भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही की गई है।

यह कार्यवाही पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं जनहित में प्रतिबद्धता का परिचायक है। झाबुआ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!