Connect with us

झाबुआ

ग्रामीण अंचलों में जारी है ‘रक्षा सखी’ टीम का जनजागरूकता अभियान
महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

Published

on



झाबुआ,
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में ‘रक्षा सखी’ पुलिस टीम द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 19 जून को रक्षा सखी टीम ने जिले के ग्राम टिकड़ी जोगी स्कूल फलिया, ग्राम मुण्डत, ग्राम नारंदा, एवं ग्राम मोहनकोट का भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

अभियान के तहत बच्चों को 100 डायल सेवा की जानकारी दी गई, जिससे आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता ली जा सकती है। साथ ही ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी देकर बच्चों को यौन शोषण से सतर्क रहने के उपाय सिखाए गए।

टीम ने साइबर अपराधों से बचाव, अजनबियों से सतर्कता बरतने, तथा किसी अनजान व्यक्ति से दी गई वस्तु न लेने जैसी जरूरी सावधानियाँ भी साझा कीं। उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सतर्कता से वाहन चलाने और सुरक्षा को लेकर सजग रहने की प्रेरणा दी गई।

इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई में रुचि लेकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रभावशाली एवं सराहनीय पहल है, जो समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!