Connect with us

DHAR

 संतृप्ति शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है

Published

on

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 30 जून तक

धार, 19 जून 2025/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली एवं प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 15 जून से 30 जून  तक संतृप्ति शिविर आयोजित  कर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। शिविरों में चयनित ग्रामों में आयोजित शिविर कर जनजातीय वर्ग के समस्त पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।  अभियान अंतर्गत योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों की प्रतिदिन की जानकारी निर्धारित शासन एवं जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।
वन अधिकार पटटा, वनधन विकास केन्द्र की स्थापना, पीएम जनमन आवास, राशन कार्ड, योजना, पीएम कल्याण अन्न योजना उज्जवला गरीब, पीएम किसान सम्मान निधि योजन, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृ अभियान पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, सिकल मिशन, टीका सेल उन्मूलन, मोबाईल चिकित्सा ईकाई, आधार कार्ड, ई-केवायसी जाति प्रमाणपत्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम जनधन जीवन ज्योति योजना, बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, आंगनवाडी केन्द्र का निर्माण एवं संचालन, नल जल योजना, पाईप वाटर सप्लाय (आपूर्ति)विधुतकनेक्शन, ग्रीड कनेक्शन एवं संस्थानों की छतों पर सोलर उर्जा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन आदि, मोबाईल कनेक्टिवीटी, ग्रामीण क्षेत्रों में सडक पहुंच मार्ग कनेक्टिविटी, छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति, शाला, छात्रावास, आश्रम आदि का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!