Connect with us

DHAR

वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा रानी और रवि की शादी दोनों परिवार की सहमति से कराई

Published

on

सफलता की काहनी

धार, 19 जून 2025/ वन स्टॉप सेंटर धार में प्रकरण-लिवइन रिलेश्न (परिवर्तितनाम) रानी चौहान निवासी शुक्ला कॉलोनी धार मोबाईल नं. 9752526869 द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें रानी ने अपनी परेशानी साझा की गई और बताया के उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। अतः परिवार में मॉ और भाई है। जिसके साथ रानी रहती है। रानी की पूर्व में सन् 2013 में परिवार की स्वेच्छा से धार में ही विवाह हुआ था। परन्तु एक वर्ष के अन्दर ही उनकी मृत्यु हो गई व रानी अपने मायके आकर रहने लगी। रानी अपनी आजीविका चलाने के लिये प्रायवेट नौकरी करने लगी। जहां वह नौकरी कर रही थी। उनकी मुलाकात (परिवर्तित नाम) रवि जोशी से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ती गई और दोनों एक दुसरे को पसंद करने लगे। दोनो अपनी स्वेच्छा, सहमती से लिवइन रिलेश्न में रहने लगे। रवि जो की 10वीं पास थे। उनके पिता प्रापर्टी ब्रोकर है। रवि नौकरी के साथ उनके पिता के साथ प्रापर्टी का भी काम करते थे। रवि की पूर्व में शादी हो चुकी थी। परन्तु उनका तलाक का केस चल रहा था। रानी जब भी शादी की बात करती तो रवि तलाक का हवाला देकर मना करते और उनका कहना था कि तलाक हो जाये। फिर शादी करेगें। रवि का इस बीच तलाक हो गया।
रानी ने फिर शादी करने को कहा और धीरे-धीरे वह रानी को अनदेखा करना शुरू कर दिया। दुरिया बनाने लगा फोन नही उठाते, मैसेज का जवाब नही देते, इन सभी बातों से रानी को प्रतीत होने लगा कि रवि द्वारा उनका शादी का झासा देकर शोषण किया जा रहा है। और शादी करने का कोई इरादा नही है, कई बार रानी ने रवि से बात करने का समझाने का प्रयास किया, परन्तु रानी बातांे का उन पर कोई प्रभाव नही पड रहा था। वही रानी को यह भी पता चला कि वह किसी अन्य लड़की के साथ भी इसी तरह की हरकत कर रहे है। जैसे ही रानी को पता चला रानी द्वारा वन स्टॉप सेंटर पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। वन स्टॉप सेंटर द्वारा रानी और रवि को अग्रीम कार्यवाही अर्थात काउंसिलिंग (परामर्श) के लिये वन स्टॉप सेंटर बुलवाया गया। लगभग चार बार दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। 5वीं काउंसिलिंग में दोनों के परिवार के साथ काउंसिलिंग की गई। 3 काउंसिलिंग तक रवि द्वारा बार-बार शादी न करने के लिए गुमराह करने का प्रयास किया गया, परन्तु आखरी दो काउंसिलिंग द्वारा दोनों पक्षो की सहमति होकर 26 अप्रैल 2024 को दोनों रानी और रवि की शादी गायत्री पद्धति से परिवार के सदस्यों के बीच संपन हुई। रानी रवि और दोनों के परिवार इस विवाह से खुश है। वर्तमान में रानी अपने पति रवि जोशी के साथ रह रही है व डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य भी कर रही है व अपना वैवाहिक जीवन का भी खुशी-खुशी निर्वाह कर रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!