Connect with us

झाबुआ

हर वर्ष सामाजिक महासंघ पौधे  लाता हैं खरीदकर एवम निःशुल्क इसका करता वितरण है

Published

on



*विशाल निशुल्क पौधा वितरण महाअभियान की शुरुआत 25 जून को*

*फलदार छायादार एवं धार्मिक मान्यता वाले बांटे जाएंगे पौधे*

*
झाबुआ–पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की प्रमुख समस्या बन गई है इस बड़ी विपदा से निपटने के लिए सरकार एवं विभिन्न संगठन अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं ऐसे में झाबुआ का सामाजिक महासंघ पिछले 4 वर्षों में 1,00,000 एक लाख पौधों का वितरण कर चुका है सुखद बात यह है कि उसमें से लगभग 80,000 पौधे बड़े होकर अपना आकर ले चुके हैं इस वर्ष 25 जून से एक बार फिर सामाजिक महासंघ झाबुआ विभिन्न प्रजाति के 25000 पौधे बांटने जा रहा है इसकी शुरुआत गरमामय कार्यक्रम में 25 जून को प्रातः11बजे स्थानीय पैलेस गार्डन झाबुआ से की जा रही है सामाजिक महासंघ के सदस्य इतनी बड़ी मात्रा में पौधे विभिन्न नर्सरींयों एवं संस्थाओं से खरीद कर लाते हैं एवं इसका निशुल्क वितरण करते हैं

जानकारी देते हुए सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर एवं महासचिव उमंग सक्सेना ने बताया कि वर्षा काल प्रारंभ हो चुका है इस बात को ध्यान में रखते हुए पौधा वितरण महाअभियान की शुरुआत 25 जून से की जा रही है विभिन्न प्रजाति के फ़लदार रोजगार वाले,धार्मिक मान्यता वाले एवं हरियाली बढ़ाने वाले पौधों का वितरण इस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा प्रतिवर्ष सामाजिक महासंघ के सदस्य हजारों की संख्या में पौधे खरीद कर लाते हैं एवं उसका वितरण निशुल्क रूप से करते हैं ताकि आमजन को फ़लदर पौधे मिल सके एवं रोजगार का सृजन हो सके साथ ही पूजा पाठ फूल पत्ती वाले पौधे भी वितरित किए जाते हैं जिससे धर्म के काम में सहायता मिलती है इसके अलावा हरियाली वाले पौधे का वितरण भी बड़े पैमाने पर किया जाता है जिससे पूरा वातावरण हरियाली मय किया जा सकेगा

*एक पौधा मां एवं देश के नाम*

सामाजिक महासंघ झाबुआ के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं हरीश लालशाह आम्रपाली ने बताया कि इस बार पौधा वितरण अभियान की थीम एक पौधा मां एवं देश के नाम रखी गई है विभिन्न प्रजाति के पौधे जिसमें आम जाम आंवला कटहल अर्जुन बेलपत्र सीताफल सहेजना की फली पपीता अमरूद नींबू जामुन एवं नीम का वितरण किया जाएगा 25000 पौधे वितरण के लिए मंगवा लिए गए हैं इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है सभी पौधों को क्रम अनुसार जमा लिया गया है ताकि वितरण में किसी प्रकार की कोई खामी उत्पन्न ना हो सके

*इस बार किया जाएगा पंजीयन*

सामाजिक महासंघ झाबुआ के उपाध्यक्ष राधेश्याम परमार दादू भाई एवं विनोद जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पौधों का वितरण किया जाता रहा है लेकिन इस बार कुछ नियमावली पौधा वितरण अभियान के लिए बनाई गई है पौधा वितरण करने के लिए बाकायदा पौधा ले जाने वाली संस्था या व्यक्ति का पंजीयन किया जाएगा ताकि भविष्य में इन पौधों पर नजर रखी जा सकेगी कि यह पौधा बड़ा हुआ है या नहीं
कार्यक्रम को लेकर पुरुषोत्तम ताम्रकार पी डी रायपुरिया गणेश उपाध्याय कमलेश पटेल राजेश शाह शाह अजय रामावत पंकज जैन मोगरा भेरू सिंह चौहान तरंग भेरू सिंह सोलंकी रतन सिंह राठौड़ नाना राठौर सुनील चौहान मधुसूदन शर्मा रमेश शर्मा प्रदीप जैन के के त्रिवेदी शीतल जादौन भारती सोनी सोनी भारती राठौर रितु सोडाणी अनीता जाखड़ एवं अन्य कार्यकर्ता अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!