Connect with us

झाबुआ

जिले में 51 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 890 सहायिकाओं की होगी भर्ती

Published

on

एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर 4 जुलाई तक ऑनलाइन किये जा सकते है आवेदन

झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाडी केंन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत चार जुलाई तक एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन किए जा सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकरी श्री आर एस बघेल ने बताया कि जिले में 51 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 890 सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों ही पदों लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उर्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए इच्छुक महिलाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी दर्ज करना होंगे।

शहरी क्षेत्र में वार्ड निवासी को पहली प्राथमिकता रहेगी।
आवेदिकों के लिए ग्राम और शहरी क्षेत्र में वार्ड निवासी को पहली प्राथमिकता रहेगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की है तो जाति प्रमाण पत्र आवेदिका वर्तमान में बीपीएल में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, विधवा/परित्यक्ता के लिए सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल कर सकते है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है । जिले में कहाँ-कहाँ पर रिक्त पद है कि जानकारी परियोजना/विकासखण्ड कार्यालय की सूचना पटल पर चस्पा की गई है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!