Connect with us

झाबुआ

“संघ के शताब्दी वर्ष पर वस्तु भंडार का शुभारंभ हुआ”

Published

on

थांदला -(वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  संघ कार्य के विस्तार एवं दृढ़ीकरण हेतु “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” निरंतर प्रयासरत हैं, राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, इसी तारतम्य में थांदला नगर में भव्य पथ संचलन निकाला जायेगा, इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों की शुरुआत आज जवाहर मार्ग पर स्थित वस्तु भंडार के शुभारंभ से हुई, वस्तु भंडार वह स्थान है जहां स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में संघ की पेंट, जूते, मोजे, बेल्ट, टोपी, सफेद शर्ट व दंड प्राप्त कर सकेंगे।
वस्तु भंडार का शुभारंभ संघ के अधिकारी एवं स्वयंसेवको की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, शुभारंभ समारोह में नगर व खंड के कई वरिष्ठ स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और उत्साही युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही, थांदला नगर के पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सम्मिलित होंगे l.

ज्ञात रहे कि 3 जुलाई 2025 — राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, और इसी उपलक्ष्य में थांदला नगर में एक भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों की शुरुआत आज वस्तु भंडार के शुभारंभ से हुई।

नगरवासी इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और अनेक परिवार अपने बच्चों को संघ में जोड़ने हेतु प्रेरित हो रहे हैं। वस्तु भंडार का शुभारंभ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गणवेश आसानी से सुलभ हो सकेगा और स्वयंसेवक अधिक राष्ट्रभक्ति के रूप में सहभागी बन सकेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!