Connect with us

झाबुआ

मध्यप्रदेश के 38 हजार कोटवारों ने वर्दी की घटिया गुणवत्ता पर लगाए आरोप.

Published

on

थांदला ( वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

एमपी के करीब 38 हजार कोटवार इस समय गहरे असंतोष में है प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई वर्दी की गुणवत्ता पर सवाल उठते हुवे उसे लेने से इनकार कर चुके है कोटवारों का आरोप है कि उन्हें जो रेडिमेट वर्दी दी जा रही है वह न केवल घटिया गुणवत्ता की है बल्कि उनके पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाली है हल्का कपड़े के साथ ही बिना माप की सिर्फ एक सिलाई में सिली हुई वर्दी जोकर की पोशाक की तरह है जिसे पहनना असंभव है।
स्थानीय तहसील कार्यालय थांदला में आज सुबह से ही कोटवारों का जमावड़ा शुरू हो गया था तहसीलदार महोदय शुकदेव डावर को कोटवार संघ की और से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष रामसिंह चौहान ने बताया की उनको दी जाने वाली वर्दी में कोर्ट एवं शासन के नियमों की अनदेखी कर कोटवारों के खाते में राशि जमा करने के बजाय कोटवारों को को बिना माप की घटिया वर्दी उपलब्ध कराते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है इस संबंध में मुख्य राजस्व आयुक्त द्वारा जारी आदेश को न्यायालय की अवमानना बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने का निवेदन कोटवारों ने अपने इस ज्ञापन में किया है।
कोटवार संघ की प्रमुख मांगे
वर्दी की घटिया गुणवत्ता को तुरंत वापस लेना।
राशी सीधी बैंक खातो में भेजी जाए।
कोटवारों की गरीमा और पेशेवर सम्मान की रक्षा हो
पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार खत्म किया जाए
इसके अलावा अन्य मांगो में 500/रूपये प्रतिवर्ष की वेतन वृद्धि, सेवा निवृति पर कोटवारों को को दी जाने वाली राशि रुपए 01 लाख की राशि प्रदान करने, पूर्व कोटवार के स्थान पर उसके परिवार के सदस्यों को ही अनिवार्य नियुक्ति दी जावे
CUG सिम सेवा भूमि का मालिकाना हक देने, शहरी क्षेत्र में कोटवार का पद समाप्त न करने सम्बन्धी शासन के आदेशों को कड़ाई से पालन करने का निवेदन ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से किया है वहीं चेतावनी भी दी है कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अगर इन मांगो को नहीं माना गया तो राजधानी में प्रदेश स्तर पर आंदोलन के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री को तिरंगा भेंट किया जावेगा।
ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष रामसिंह चौहान, नीलेश, बंशीलाल, संदीप, भवरसिंह, दिनेश सहित सैकड़ों कोटवार उपस्थित थे।

थांदला विकासखंड के कोटवारों द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्रीजी के नाम से ज्ञापन दिया गया है जल्द ही मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन भेज दिया जावेगा
शुकदेव डावर तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालक मजिस्ट्रेट थांदला

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!