Connect with us

झाबुआ

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री पंकज श्री जी आदि ठाणा-3 के पावन सानिध्य में चातुर्मासिक प्रवेश के उपलक्ष्य में पेटलावद तेरापंथ भवन में हुआ भव्य गरिमामय कार्यक्रम..

Published

on

पेटलावद:– श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री पंकज श्री जी आदि ठाणा 3 के पावन सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन में चातुर्मास प्रवेश के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रावक समाज को सम्बोधित करते हुए साध्वी श्री पंकज श्री जी ने कहा कि चातुर्मास में तप,संयम,ओर साधना का अपना एक अलग ही महत्व होता है। चातुर्मास संयम,आत्मचिंतन ओर साधना के लिए होता है।इस अवसर पर साध्वी श्री शारदा प्रभा जी ने कहा कि हमे समय के साथ चलना है।बगल में देखने की बजाय स्वयं को देखने का प्रयत्न करना चाहिए।आपने कहा कि जो गुरुदृष्टि की आराधना करता है वह मोक्ष सुखों को प्राप्त करता है।उक्त गरिमामय कार्यक्रम में साध्वी श्री शालीनप्रभा जी ने अपनी मधुर आवाज में गीतिका के माध्यम से अपनी सुंदर प्रस्तुति प्रदान की।कार्यक्रम का प्रारम्भ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंगलाचरण कन्या मंडल ने किया।
इस अवसर पर स्थानीय तेरापंथ सभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पालरेचा ने अपनी ओजस्वी शैली में स्वागत भाषण दिया व सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की । कार्यक्रम में मालवा सभा अध्यक्ष संजय गांधी,महिला मंडल उपाध्यक्ष दीपा मूणत,तेयुप अध्यक्ष अभिषेक पटवा, महासभा कार्यकारिणी सदस्य पंकज कोठारी, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका हेमलता कोठारी,अणुव्रत समिति अध्यक्ष सचिन मूणत,कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा मारू, तुलसी बाल विकास समिति व जय ट्रस्ट अध्यक्ष पारस गादिया सहित फूलचंद कांसवा, ज्ञानमल मूणत (रायपुरिया),प्रीति बोहरा(झकनावदा), राजेश वोरा,कीवी भंडारी आदि ने अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की। उक्त आयोजन में स्थानीय महिला मंडल की टीम ने सामूहिक रूप से गीतिका प्रस्तुत की।
उक्त आयोजन में ज्ञानशाला के नन्हे नन्हे बच्चों ने अपनी सुंदर व सराहनीय प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम के पूर्व चातुर्मासिक प्रवेश पर तेरापंथ श्रावक समाज द्वारा स्थानीय खुशबु गार्डन से लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एक विशाल रैली निकाली गई जो तेरापंथ भवन में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुई। साध्वीवृन्द के मंगल प्रवेश पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अभातेयुप सदस्य व सभा के मंत्री रूपम पटवा ने चातुर्मास काल मे पूरे श्रावक समाज से ज्यादा से ज्यादा धर्मलाभ लेने हेतु विशेष निवेदन किया।
आभार अणुव्रत समिति के राज्य सह प्रभारी पवन भंडारी ने माना। इस अवसर पर सभा के मीडिया प्रभारी पंकज जे.पटवा ने उक्त गरिमामय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि साध्वीवृन्द के चातुर्मासिक भव्य मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त गरिमामय कार्यक्रम में स्थानीय व पेटलावद क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं विशेष रूप से उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!