Connect with us

झाबुआ

पुलिस थाना मेघनगर द्वारा लाश का अपमान करने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Published

on


*
             श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में लाश का अपमान करने  वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था    
           निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला, श्री नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेघनगर श्री के एल बरकडे द्वारा  लाश का अपमान करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
           थाना मेघनगर पर फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि खुमसिंह भूरिया मेरे गांव का ही निवासी है हमारा आपस में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। खुमसिंह उसकी पत्नी ललिता बाई के साथ गुजरात मजदूरी पर गए हुए थे जहां खुमसिंह की पत्नी की तबियत खराब होने से उसे भुज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ललिता बाई की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार हेतु ग्राम रामपुरा महुडा फलिया लाया गया जहां आरोपियों ने लाश को उठाकर फरियादी के घर रख दिया और रुपए पैसे की मांग करने लगे, फरियादी द्वारा रुपए न देने पर आरोपियों ने गाली गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी गई।
       जिस पर कार्यवाही करते हुए मेघनगर पुलिस ने 07 आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 301,324(4),351(3),119(1),3(5)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!