Connect with us

पेटलावद

पेटलावद पुलिस ने हनुमान मंदिर मे हुई चोरी का किया पर्दाफाश

Published

on


    *
         दिनांक 07.07.2025 को फरियादी भुपेन्द्र पिता पुरुषोत्तम सामदेवी निवासी सुभाष मार्ग पेटलावद ने मंदिर हुई चोरी के संबंध मे रिपोर्ट किया था जिस पर थाना पेटलावद पर अपराध  क्रमांक 246/2025 कर विवेचना मे लिया गया ।
                  घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया, निर्देश के पालने अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पेटलावद निरी. निर्भयसिंह भूरिया द्वारा मंदिर चोरी का खुलासा करने के उद्देश्य से टीम बनाकर जांच शुरू की गई।
              मंदिर चोरी का खुलासा करने हेतु पुलिस टीम ने आस पास के क्षेत्र में पूछताछ की, मुखबिरी तंत्र मजबूत किया, सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चोरी का खुलासा किया जिसमें एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2000 रुपए जब्त किए।
        सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिंह भूरिया, उनि. महेश भामदरे, आर. 640 मुकेश सिंगाड, आर. 478 रवि भाभर, आर.  राहुल मुजाल्दा  आर. 553 हालुसिंह, आर. 165 शिवम का सराहनीय योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!