Connect with us

पेटलावद

स्वेच्छा से घर लौटने का निर्णय लिया। महिला ने स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना नहीं घटी है।गुमशुदा महिला कनक पाटीदार

Published

on


थाना पेटलावद पुलिस को बड़ी सफलता – गुमशुदा महिला कनक पाटीदार सकुशल दस्तयाब
सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपालसिंह महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गुमशुदा महिला कनक पाटीदार को सकुशल दस्तयाब किया गया है।
घटना विवरण:

दिनांक 02.07.2025 को फरियादी चेतन पाटीदार, निवासी अमरगढ़ द्वारा अपनी पत्नी कनक पाटीदार के घर से लापता होने की रिपोर्ट थाना पेटलावद में दर्ज कराई गई थी। उक्त रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 53/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी होने के कारण अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गुमशुदा महिला, पारिवारिक कलह एवं पति व सास-ससुर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह के उपरांत से ही गुमशुदा के वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बना हुआ था।

महिला की तलाश हेतु रिश्तेदारों, मित्रों, पूर्व सहेलियों से पूछताछ की गई, साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से व्यापक प्रचार किया गया। पुलिस टीमों को इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, वृंदावन आदि स्थानों पर भेजकर विभिन्न धार्मिक स्थलों, सत्संग सभाओं, एवं धर्मशालाओं में पतारसी कराई गई। गुमशुदा की धार्मिक प्रवृत्ति एवं गीत-संगीत में रुचि को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में भी जांच जारी रही।

अंततः दिनांक 13.07.2025 को गुमशुदा महिला अपने माता-पिता के साथ स्वयं थाना पेटलावद उपस्थित हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन द्वारा दिल्ली चली गई थी। दिल्ली में सोशल मीडिया के माध्यम से जब उसे पता चला कि पुलिस व परिजन उसकी तलाश में व्यस्त हैं, तो उसने स्वेच्छा से घर लौटने का निर्णय लिया। महिला ने स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना नहीं घटी है।

महिला द्वारा दिए गए कथन के आधार पर उसके पति एवं सास-ससुर के विरुद्ध प्रताड़ना की धाराओं में विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

यह कार्यवाही थाना पेटलावद पुलिस टीम की सतत निगरानी, सक्रियता एवं जनसंपर्क के माध्यम से सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने के कारण संभव हो पाई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!