Connect with us

झाबुआ

शौर्य दल सदस्यों की एक दिवसीय कार्यशाला सहप्रशिक्षण सम्पन्न

Published

on


*

*हर ब्लॉक से आठ-आठ शौर्य दल सदस्यों को किया मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार*
https://youtu.be/26MuqIvW6IQ?si=_xdJ9vm3hINtUwxd


             झाबुआ, 14 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ श्री आर एस बघेल की अध्यक्षता में शौर्य दल मास्टर ट्रेनर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन सहप्रशिक्षण का एनआरएलएम भवन में किया गया।
             प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से आठ-आठ शौर्यदल की बालिकाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित कर प्रशिक्षित किया गया। ये मास्टर ट्रेनर बालिकाएं ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर पर गठित शौर्य दल के अन्य सदस्यों को प्रशिक्षण देगी। साथ ही प्रशिक्षण में आत्मरक्षण की ली गई ट्रेनिंग के माध्यम से शौर्यदल की अन्य बालिकाओं के लिए बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षित करेगी।
              प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर एस बघेल ने बताया की शौर्यदल का गठन प्रत्येक ग्राम व वार्ड में प्रशासन एवं समाज की भागीदारी से किया गया है। इसका उद्देश्य बालिका व महिलाओं को शिक्षा से जोड़ना, उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न को रोकना तथा समाज को महिलाओं व बालिकाओं के प्रति संवेदनशील बनाना है। शौर्यदल जन समुदाय को इन विषय पर जागरूक करेगा एवं समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेगा। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
              प्रशिक्षण में सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चौहान द्वारा बाल-विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं मातृधरा अभियान के बारे में बालिकाओं को अवगत कराया साथ ही अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष रोपित कर उसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर झाबुआ की प्रशासिका श्रीमती लीला परमार द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सेवाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित होने वाली हिंसा के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जेण्डर आधारित हिंसा व शौर्यदल के कर्तव्य के बारे में पर्यवेक्षक सुश्री दीपिका गांवशिंदे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में साईबर सेल प्रभारी श्री महेश प्रजाप्रति द्वारा साईबर काइम व एआई के माध्यम से होने वाले अपराध के बारे में प्रकाश डाला गया। आरकेएसके कांउसलर श्री दीलिप परिहार द्वारा बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया वही सी.डब्ल्यू.सी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा बालिकाओं को महावारी प्रबंधन तथा सी.डब्ल्यू.सी के अधिकार व कर्तव्य के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!