Connect with us

झाबुआ

मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)”🌎 🌿🌱☘️*

Published

on



*
*पहला श्रावण सोमवार का पहला पौधा थीम पर महिला संगठनों ने किया वृक्षारोपण*

https://youtu.be/vGzDCx0v2mc?si=bmozY3tcner221wy

          झाबुआ, 14 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर जिले में हरियाली बढ़ाए जाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला संगठनों एवं समूहों के माध्यम से नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति देने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया है।
             जिले में नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति की अवधारणा पर आधारित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने व इस ओर जागरूकता घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है।इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है एवं मातृधरा को संरक्षित करने का प्रण लेना हैं।
             मातृधरा अभियान में “पहला श्रावण सोमवार का पहला पौधा” के तहत विभिन्न महिला संगठनों शिव मन्दिरों पर पूजा के उपरांत वृक्षारोपण किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।
              पहले श्रावण सोमवार का पहला पौधा आज श्री परशुरामेश्वर रामायण मंडल, मेघनगर नाका की महिलाओं द्वारा कॉलोनी के बगीचे में बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया। साथ ही महाशक्ति महिला मंडल द्वारा चामुंडा माता मंदिर परिसर राणापुर में साफ–सफाई कर पौधारोपण किया गया। ग्राम खांडियाखाल में सरपंच श्रीमती कमला सोलंकी, शाला प्रभारी श्रीमती रेणु कछावा एवं अन्य महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!