Connect with us

अलीराजपुर

मौसमी बीमारियों से बचाव , मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पदार्थों पर रोकथाम एवं अति आवश्यक  वस्तु को दुरुओयाग करने के खिलाफ कार्यवाही  के निर्देश  

Published

on

अलीराजपुर 15 जुलाई 2025  ।  अति आवश्यक  वस्तु के दुरुओयाग को रोकने के लिए एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए  मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पर्दाथों पर रोकथाम करने के निर्देश कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा दिए  गए । निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी कट्ठीवाड़ा श्री तपीस पांडे एवं संयुक्त दल द्वारा कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के अनुविभागीय अधिकारी श्री पांडे द्वारा   प्रेम गुप्ता किराना,अयाज मंसूरी कोल्ड ड्रिंक,मोनिका कुलकर्णी होटल,पिंकी पति कमल कनेश होटल,पार्थ गुप्ता किराना से भारी मात्रा में एक्सपायरी सामान नष्ट किया था एक्सपायर सामग्री की सैंपलिंग की कार्यवाही की गई । अफजल खान पिता खादिम हुसैन से 5 घरेलू उपयोग की गैस टंकी जब्त की गई,जाकिर शेख और आजम शेख से 65 लीटर पेट्रोल और 340 लीटर डीजल जप्त किया गया। एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि  जांच के उपरांत खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी  । संयुक्त दल में तहसीलदार सुनील डावर, नायब तहसीलदार सरिता बलेचा ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या,फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश कुमार गडरिया,थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी आदि कार्यवाही के दौरान मौजूद थे । कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में  इस तरह की कार्यवाही सतत रूप से कर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर पूर्णतया:  रोक लगाए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ13 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!