Connect with us

अलीराजपुर

जन जन को नशे के दुष्प्रभाव एवं जागरूकता लाने के लिए नशे से दूरी है जरूरी अभियान प्रारंभ किया गया  – पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास 

Published

on

 

अलीराजपुर 15 जुलाई 2025 । जन – जन को नशे के दुष्प्रभाव एवं जागरूकता लाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा ”नशे से दूरी है जरूरी” 15 दिवसीय अभियान के तहत नशा मुक्ति रैली का आयोजन कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास , मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री तपीस पांडे,  डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री जेपी अग्रवाल, तहसीलदार  श्रीमति सविता राठी सहित महिला बाल विकास , खेल विभाग , शिक्षा विभाग सहित अन्‍य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे । इस रैली का शुभारंभ कलेक्‍टर डॉ बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं   अन्‍य ने हरी झंडी दिखाकर किया ।

यह रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर दाहोद नाका , झंडा चौक , नीम चौक होते हुए बस स्‍टैण्‍ड से जेल चौराहा , टॉकीज चौराहा होते हुए फतेह क्लब पहुंचे । इस दौरान नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाए गए । इस दौरान महिला बाल विभाग द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के लिए जागरूक किया गया ।
इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे आज के युवा काफी जल्‍द नशे की लत के प्रभावित हो रहे , जो कि आने वाले कल के लिए चिंता का विषय है , इन जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचाने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है , इस दुष्प्रभाव को रोकने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए ताकि आने वाले बेहतर देश के साथ साथ बेहतर समाज का निर्माण कर सके ।

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान को आज से जिले में प्रारंभ किया गया है , इस अभियान का मुख्य उद्देश्य   युवाओं और लोगों को नशे से दूर करना जो कि सामूहिक प्रयास से ही संभव है । आगामी दिनों में क्षेत्रवार पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा ।
इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने  उपस्थित जनसमूह को नशे से दूरी एवं जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!